Youtube Important Policy 2024 :- दोस्तों, अगर आप आज YouTube Studio एप्लीकेशन खोलते हैं! तो आपके सामने एक नया नोटिफिकेशन दिखाई देगा। यह नोटिफिकेशन कहता है! कि YouTube तीसरी पार्टी कंपनियों को आपके कंटेंट का उपयोग AI मॉडल्स को ट्रेन करने के लिए करने की अनुमति देता है। यह नोटिफिकेशन सभी यूजर्स को दिख रहा है और इसमें दो ऑप्शन दिए गए हैं! Dismiss और Learn More।
Youtube Important Policy 2024
आपमें से कई लोग इस बारे में सवाल पूछ रहे हैं कि यह क्या है और इसमें क्या करना चाहिए। तो आज हम इसे सरल भाषा में समझेंगे और आपको बताएंगे कि यह सेटिंग्स कैसे काम करती हैं।
नोटिफिकेशन का मतलब क्या है
जब आप इस नोटिफिकेशन को देखते हैं! तो इसका मतलब यह है कि YouTube आपको यह विकल्प दे रहा है कि क्या आप अपने चैनल के कंटेंट को तीसरी पार्टी AI कंपनियों के साथ शेयर करना चाहते हैं। यह कंपनियां आपके कंटेंट का इस्तेमाल अपने AI मॉडल्स को ट्रेन करने के लिए कर सकती हैं। उदाहरण के लिए चैटGPT जैसे AI मॉडल्स को ट्रेंड करने के लिए बड़ी मात्रा में डेटा की जरूरत होती है।
क्या करना चाहिए
- Dismiss ऑप्शन अगर आप इस नोटिफिकेशन को हटाना चाहते हैं और अपने कंटेंट को AI कंपनियों के साथ शेयर नहीं करना चाहते हैं! तो Dismiss पर क्लिक करें। इसके बाद यह नोटिफिकेशन गायब हो जाएगा और आपका कंटेंट सुरक्षित रहेगा।
- Learn More ऑप्शन अगर आप इस फीचर के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं! तो Learn More पर क्लिक करें। यहां आपको एक डिटेल्ड आर्टिकल मिलेगा जिसमें बताया गया है कि यह फीचर कैसे काम करता है और इसमें क्या लाभ-हानि हो सकते हैं।
सेटिंग्स को कैसे बदलें
अगर आप अपने कंटेंट को AI मॉडल्स के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति देना चाहते हैं! तो इसके लिए आपको YouTube Studio एप्लीकेशन या डैशबोर्ड में जाकर सेटिंग्स बदलनी होंगी। नीचे स्टेप बाय स्टेप गाइड दी गई है!
- YouTube Studio खोलें अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर YouTube Studio खोलें।
- चैनल सेटिंग्स में जाएं दाएं तरफ ऊपर दिए गए सेटिंग्स आइकन पर क्लिक करें।
- एडवांस सेटिंग्स चुनें चैनल सेक्शन में जाएं और एडवांस सेटिंग्स पर क्लिक करें।
- थर्ड पार्टी ट्रेनिंग ऑप्शन एडवांस सेटिंग्स में नीचे स्क्रॉल करें।
- यहां आपको एक नया ऑप्शन दिखाई देगा Allow third-party companies to train AI models using my channel content।
- टिक करें या छोड़ें अगर आप अनुमति देना चाहते हैं! तो इस बॉक्स को टिक करें।
- यहां आपको उन कंपनियों की लिस्ट भी दिखेगी जो आपके कंटेंट का इस्तेमाल करेंगी जैसे Adobe, Amazon, और OpenAI।
- सेव करें सेटिंग्स को सेव करने के लिए Save पर क्लिक करें।
क्या यह सुरक्षित है
यह पूरी तरह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप अपने कंटेंट को AI कंपनियों के साथ शेयर करना चाहते हैं या नहीं। अगर आप इसे अनुमति देते हैं! तो यह कंपनियां आपके वीडियो वॉइस और अन्य कंटेंट का इस्तेमाल अपने मॉडल्स को बेहतर बनाने के लिए कर सकती हैं। इसका फायदा यह है कि AI सिस्टम और अधिक स्मार्ट और उपयोगी बन सकते हैं। लेकिन ध्यान दें इसमें कुछ जोखिम भी हो सकते हैं
- आपकी प्राइवेसी पर असर पड़ सकता है।
- आपका कंटेंट कैसे और कहां इस्तेमाल होगा इसका पूरी तरह नियंत्रण आपके पास नहीं होगा।
- भविष्य में इसके दुष्प्रभाव हो सकते हैं! जैसे गलत तरीके से आपके कंटेंट का इस्तेमाल।
मेरी सलाह
अगर आप मुझसे पूछें तो मैं व्यक्तिगत रूप से इस सेटिंग को इनेबल नहीं करूंगा। AI तकनीक अभी विकास के शुरुआती चरण में है! और इसके दीर्घकालिक परिणामों के बारे में कहना मुश्किल है। हालांकि अगर आप इसे इनेबल करना चाहते हैं! तो यह पूरी तरह आपका निर्णय है।