Voter ID Card Correction Online 2025 :- अगर आपके वोटर आईडी कार्ड में नाम, डेट ऑफ बर्थ, एड्रेस, या फोटो में कोई गलती है और आप इसे सुधारना चाहते हैं! तो अब यह काम बहुत आसान हो गया है। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने यह प्रक्रिया मोबाइल पर भी उपलब्ध करा दी है। आप अपने फोन से ही सुधार कर सकते हैं! और सुधार होने के बाद ई-कॉपी आपके फोन पर आ जाएगी। फिजिकल वोटर आईडी कार्ड आपके पते पर पोस्टमैन के जरिए पहुंचा दिया जाएगा। चलिए इसे आसान और सरल भाषा में समझते हैं।
Voter ID Card Correction Online 2025
सबसे पहले आपको वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड करना होगा। यह सरकार द्वारा ऑफिशियल ऐप है! जिसे आप गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
अकाउंट बनाएं
- ऐप खोलें डाउनलोड करने के बाद ऐप को ओपन करें।
- मोबाइल नंबर दर्ज करें यहां आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा।
- ओटीपी वेरिफाई करें आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा उसे दर्ज करें।
- पासवर्ड बनाएं एक नया पासवर्ड क्रिएट करें।
- नाम और अन्य जानकारी भरें अपना फर्स्ट नेम लास्ट नेम और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
- इस तरह आपका अकाउंट तैयार हो जाएगा। अब उसी मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
डैशबोर्ड एक्सेस करें
लॉगिन करने के बाद आपको ऐप के डैशबोर्ड पर कई विकल्प मिलेंगे जैसे
- वोटर रजिस्ट्रेशन
- करेक्शन ऑफ एंट्रीज़
- ईपीआईसी (EPIC) कार्ड ऑर्डर करना
- चुनाव परिणाम देखना
- आपको “करेक्शन ऑफ एंट्रीज़” वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
करेक्शन के लिए फॉर्म भरें
- यहां आपको फॉर्म 8 (करेक्शन फॉर्म) भरने का ऑप्शन मिलेगा।
- अगर आपके पास वोटर आईडी नंबर है! तो उसे दर्ज करें।
- अगर नंबर नहीं है! तो अपने नाम और वोटर लिस्ट से डिटेल्स सर्च करें।
- आपके द्वारा दर्ज की गई जानकारी के आधार पर रिकॉर्ड फेच हो जाएगा।
सुधार करने का तरीका
अब आप अपनी जरूरत के अनुसार सुधार कर सकते हैं!
- नया नाम दर्ज करें। अगर आपका सरनेम है! तो उसे भी दर्ज करें।
- अपनी सही जन्मतिथि दर्ज करें।
- हाउस नंबर, गली गांव या शहर का नाम, पोस्ट ऑफिस, पिन कोड आदि भरें।
- नई फोटो अपलोड करें।
डॉक्यूमेंट अपलोड करें
आपको सुधार के लिए जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
उदाहरण के लिए!
- नाम बदलने के लिए आधार कार्ड पासपोर्ट या कोई अन्य वैध दस्तावेज।
- जन्मतिथि सुधार के लिए बर्थ सर्टिफिकेट, हाई स्कूल मार्कशीट।
- पता बदलने के लिए बिजली का बिल, गैस कनेक्शन बिल बैंक पासबुक आदि।
- दस्तावेज़ PNG या JPEG फॉर्मेट में हो और 2MB से ज्यादा बड़ा न हो।
- आप गैलरी से फाइल चुन सकते हैं या सीधे कैमरे से फोटो क्लिक कर सकते हैं।
फॉर्म जमा करें
- अपने शहर का नाम और अन्य डिटेल दर्ज करें।
- सारी जानकारी को दोबारा जांचें। अगर कुछ गलत हो तो उसे एडिट करें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक रेफरेंस नंबर जनरेट होगा। इसे नोट करके सुरक्षित रखें।
आवेदन की स्थिति जांचें
- आप अपने आवेदन का Status Track कर सकते हैं
- डैशबोर्ड पर ट्रैक स्टेटस का विकल्प चुनें।
- रेफरेंस नंबर और राज्य का चयन करें।
- आपका आवेदन किस स्थिति में है! यह आपको पता चल जाएगा।
Process पूरी होने में कितना समय लगता है
- शहरी क्षेत्र 20-25 दिन
- ग्रामीण क्षेत्र 1-1.5 महीने
यह प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी हो जाती है। बीएलओ (BLO) द्वारा फील्ड वेरिफिकेशन की जरूरत पड़ने पर आपको संपर्क किया जा सकता है।
फाइनल वोटर आईडी कैसे मिलेगा
- ई-कॉपी सुधार के बाद वोटर आईडी की ई-कॉपी ऐप में उपलब्ध होगी।
- PVC कार्ड के रूप में फिजिकल कॉपी पोस्टमैन के जरिए आपके पते पर भेजी जाएगी।
- यह सेवा फ्री है! लेकिन Delivery में थोड़ा समय लग सकता है।
अगर कार्ड नहीं मिले तो क्या करें
- ऐप में बीएलओ का नंबर मिलेगा। उनसे संपर्क करें।
- ऐप के जरिए शिकायत दर्ज करें।
यह पूरी प्रक्रिया बेहद आसान है। अब आपको किसी ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। घर बैठे ही अपने वोटर आईडी कार्ड में सुधार करें और इसे समय पर प्राप्त करें।
आशा है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी!
Useful Important Links
Voter App | Click Here |
Join Whatsapp Channel | Click Here |
Join Telegram Channel | Click Here |
यह भी पड़ें :- SBI Bank Me E-KYC Kaise Kare Online ! घर बैठे SBI बैंक में ई-केवाईसी कैसे करें
यह भी पड़ें :- Loan Kaise Le Mobile Se 5000 Hajar ! सिर्फ आधार कार्ड से ₹5000 का लोन कैसे लें, देखे पूरी जानकारी