SBI Pension Seva Portal 2025 ! SBI पेंशन सेवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें

SBI Pension Seva Portal 2025 :- भारत का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) करीब 54 लाख पेंशनभोगियों को सेवाएं देता है। अब SBI ने पेंशनभोगियों के लिए एक खास पोर्टल SBI Pension Seva Portal शुरू किया है। इस पोर्टल से पेंशनभोगी घर बैठे ऑनलाइन अपनी पेंशन से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अगर आप भी SBI के पेंशनभोगी हैं और इस पोर्टल की जानकारी चाहते हैं! तो इस आर्टिकल में हम आपको इस पोर्टल के लाभ उद्देश्य पंजीकरण प्रक्रिया और लॉगिन करने के तरीके के बारे में विस्तार से बताएंगे।

SBI Pension Seva Portal 2025 मुख्य जानकारी

पोर्टल का नाम SBI Pension Seva Portal 2025
किसने बनाया? भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
लाभार्थी पेंशनभोगी
उद्देश्य पेंशन से जुड़ी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराना
साल 2025
आधिकारिक वेबसाइट pensionseva.sbi

SBI Pension Seva Portal क्या है ? 

SBI ने अपने पेंशनभोगियों के लिए यह खास पोर्टल शुरू किया है! जिससे वे अपनी पेंशन से जुड़ी सभी जानकारियां ऑनलाइन देख सकें। इस पोर्टल पर पेंशनभोगी को पेंशन ट्रांजैक्शन, पेंशन प्रोफाइल, इन्वेस्टमेंट डिटेल्स जैसी कई सेवाएं मिलेंगी।

इस पोर्टल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब पेंशनभोगियों को बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे घर बैठे ही मोबाइल या कंप्यूटर से अपनी पेंशन की स्थिति चेक कर सकते हैं।

SBI Pension Seva Portal का उद्देश्य ? 

SBI ने इस पोर्टल को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य पेंशनभोगियों को आसानी से उनकी पेंशन से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराना है।

  1. अब पेंशन से जुड़ी जानकारी के लिए बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे
  2. घर बैठे ही मोबाइल या कंप्यूटर से पेंशन की पूरी जानकारी मिल जाएगी।
  3. पेंशन ट्रांजैक्शन फॉर्म डाउनलोड और अन्य सेवाएं ऑनलाइन मिलेंगी।

यह भी पड़ें :- Farmer ID Registration Kaise Kare 2025 : किसान आईडी कार्ड कैसे बनाए ऑनलाइन, यहाँ देखें पूरी जानकारी

SBI Pension Seva Portal पर मिलने वाली सेवाएं ? 

इस पोर्टल पर पेंशनभोगियों को कई तरह की ऑनलाइन सेवाएं मिलेंगी

  • पेंशन ट्रांजैक्शन की जानकारी
  • Pension Slip और फॉर्म 16 Download करने की सुविधा
  • पेंशन प्रोफाइल की पूरी जानकारी
  • इन्वेस्टमेंट डिटेल्स
  • जीवन प्रमाण पत्र की स्थिति चेक करने की सुविधा
  • एरियर कैलकुलेशन शीट डाउनलोड करने का ऑप्शन

SBI Pension Seva Portal के फायदे ? 

SBI पेंशन सेवा पोर्टल से पेंशनभोगियों को कई सुविधाएं मिलती हैं!

  • पेंशन स्लिप की जानकारी सीधे ई-मेल पर मिलेगी।
  • किसी भी SBI ब्रांच से जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।
  • वरिष्ठ नागरिक बचत योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • SMS के जरिए पेंशन भुगतान की जानकारी मिलेगी।

एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल पर पंजीकरण कैसे करें ? 

अगर आप इस पोर्टल का इस्तेमाल करना चाहते हैं! तो सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।

पंजीकरण प्रक्रिया

  • SBI पेंशन सेवा पोर्टल (pensionseva.sbi) पर जाएं।
  • “Registration” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी भरें (जैसे नाम पेंशन अकाउंट नंबर आदि)।
  • “Next” बटन पर क्लिक करें।
  • नया पासवर्ड सेट करें और सिक्योरिटी प्रश्न चुनें।
  • ईमेल पर आए लिंक को क्लिक करें और पंजीकरण पूरा करें।

अब आपका SBI पेंशन सेवा पोर्टल पर अकाउंट बन जाएगा!

एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें ? 

जब आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा तो आप जब भी पोर्टल का इस्तेमाल करना चाहें! आपको लॉगिन करना होगा।

लॉगिन प्रक्रिया

  • SBI पेंशन सेवा पोर्टल (pensionseva.sbi) पर जाएं।
  • “Sign In” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड डालें।
  • कैप्चा कोड भरें और “Login” पर क्लिक करें।

अब आप अपने पेंशन खाते की पूरी जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं!

निष्कर्ष

SBI Pension Seva Portal से पेंशनभोगियों का काम बहुत आसान हो गया है। अब उन्हें बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे घर बैठे ही मोबाइल या कंप्यूटर से अपनी पेंशन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment