Ration Card naam kaise jode 2025 :- नमस्ते दोस्तों! आज हम आपको सरल और आसान भाषा में समझाने जा रहे हैं कि आप अपने राशन कार्ड में नए सदस्यों का नाम कैसे जोड़ सकते हैं। यह प्रक्रिया अब पूरी तरह से ऑनलाइन हो चुकी है! जिससे आपको बार-बार सरकारी दफ्तर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। चाहे आप किसी भी राज्य से हों तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप बिना किसी परेशानी के अपना काम पूरा कर पाएंगे।
कैसे राशन कार्ड में नाम जोड़ा जा सकता है ?
- नवजात शिशु का नाम जोड़ना यदि आपके परिवार में नया बच्चा हुआ है।
- शादी के बाद नाम जोड़ना यदि आपकी शादी हुई है और आप अपनी पत्नी का नाम जोड़ना चाहते हैं।
- दोस्तों आप अपनें परिवार के किसी अन्य सदस्य का नाम राशन कार्ड सूची में जोड़ सकते हैं।
अब हम आपको चरण-दर-चरण इस प्रक्रिया को समझाएं
प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप
1. ऐप डाउनलोड करना
- प्ले स्टोर खोलें और सर्च करें मेरा राशन 2.0।
- ऐप इंस्टॉल करें (यह लगभग 26 एमबी का है)।
- इंस्टॉल होने के बाद में आपको ओपन पर क्लिक करना होगा।
यह भी पड़ें :- Order PVC PAN Card Online 2025 ! PVC पैन कार्ड खो गया है दोबारा कैसे मंगाए, देखे पूरी जानकारी
2. ऐप में लॉगिन करना
- भाषा चुनें (जैसे हिंदी, अंग्रेजी)।
- गेट स्टार्टेड पर क्लिक करें।
- दो विकल्प मिलेंगे
- बेनिफिशियरी यूजर आम जनता के लिए।
- डिपार्टमेंटल यूजर सरकारी अधिकारियों के लिए।
- बेनिफिशियरी यूजर का चयन करें।
- अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें।
- लॉगिन विथ ओटीपी पर क्लिक करें।
- आधार से जो भी मोबाइल नंबर लिंक है उस पर ओटीपी भेजा जाएगा।
3. एम-पिन बनाना
- एम-पिन का उपयोग बार-बार आधार नंबर डालने से बचने के लिए होता है।
- क्रिएट एम-पिन पर क्लिक करें।
- अपनी पसंद का 4-डिजिट पिन डालें और पुष्टि करें।
- अब आप इस पिन का उपयोग करके आसानी से लॉगिन कर सकते हैं।
4. परिवार विवरण प्रबंधन
- मैनेज फैमिली डिटेल पर जाएं।
- यदि किसी सदस्य का नाम हटाना है तो डिलीट पर क्लिक करें।
- नए सदस्य का नाम जोड़ने के लिए ऐड न्यू मेंबर पर क्लिक करें।
नया नाम कैसे जोड़नें की प्रक्रिया ?
आवश्यक जानकारी | विवरण |
---|---|
आधार कार्ड नंबर | सदस्य का वैध आधार नंबर। |
नाम (अंग्रेजी/लोकल भाषा) | जैसा आधार कार्ड में हो। |
लिंग | पुरुष/महिला। |
जन्मतिथि | सही तारीख (कैलेंडर विकल्प उपलब्ध)। |
माता-पिता का नाम | इंग्लिश में भरें। |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित/अविवाहित। |
मोबाइल नंबर | सदस्य का मोबाइल नंबर। |
नेशनलिटी | भारतीय। |
5. अन्य दस्तावेज और जानकारी
- वोटर आईडी नंबर (यदि उपलब्ध हो)।
- मनरेगा कार्ड नंबर (यदि लागू हो)।
- सदस्य का आधार कार्ड अपलोड करें (पीडीएफ/जेपीजी फॉर्मेट अधिकतम 500 केबी)।
6. बैंक विवरण (यदि आवश्यक हो)
- सदस्य का बैंक खाता है तो उसकी जानकारी भरें।
- बैंक का नाम, ब्रांच और आईएफएससी कोड डालें।
7. फिजिकल डिटेल्स और मेडिकल जानकारी
- यदि सदस्य विकलांग है तो उसका प्रमाणपत्र अपलोड करें।
- गंभीर बीमारियों की जानकारी दें (यदि लागू हो)।
8. एड्रेस प्रूफ
- एड्रेस प्रूफ के लिए कोई एक डॉक्यूमेंट चुनें जैसे आधार कार्ड।
- इशू डेट और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
9. सबमिशन और ओटीपी वेरिफिकेशन
- पूरी जानकारी को सही से भरने के बाद सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
- ओटीपी दर्ज करें और प्रक्रिया को पूरा करें।
समय सीमा
- इस प्रक्रिया को पूरा होने में अलग-अलग राज्यों में समय लग सकता है
- 7 से 15 दिन (कुछ राज्यों में)।
- 20 से 30 दिन (अन्य राज्यों में)।
टिप्स और सावधानियां
- सभी दस्तावेज सही और वैध होने चाहिए।
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जरूर लिंक हो चाहिए।
- सभी जानकारी भरने के बाद उसे दोबारा जांच लें।
Mera Ration App | Download |
Join Whatsapp Channel | Click Here |
Join Telegram Channel | Click Here |