Ration Card Me New Member Kaise Jode Online 2025 :- नमस्ते दोस्तों आज हम बात करेंगे कि राशन कार्ड में परिवार के किसी भी सदस्य का नाम कैसे जोड़ें। यह काम अब आप खुद से कर सकते हैं! बिना किसी जनसेवा केंद्र या CSC सेंटर पर जाए। सबसे अच्छी बात यह है कि इस प्रक्रिया के लिए आपको कोई फीस भी नहीं देनी होगी। तो चलिए इसे आसान भाषा में समझते हैं।
Ration Card Me New Member Kaise Jode Online 2025
सबसे पहले आपको Mera Ration 2.0 नामक एक एप्लिकेशन डाउनलोड करना होगा। इस ऐप में सरकार ने एक नया विकल्प जोड़ा है! जिससे आप खुद से ही राशन कार्ड में किसी भी सदस्य का नाम जोड़ सकते हैं।
ऐप इंस्टॉल करने के बाद
- ऐप को खोलें और Allow के विकल्प पर क्लिक करें।
- अपनी भाषा चुनें और Get Started पर टैप करें।
- अब एक इंटरफ़ेस खुलेगा। इसमें आपको Beneficiary User का विकल्प चुनना होगा।
- अपना आधार नंबर और जो भी कैप्चा कोड दिखे उसे सही से दर्ज करें।
- OTP वेरिफिकेशन करें। OTP आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आएगा।
OTP दर्ज करने के बाद आपको परिवार के किसी सदस्य के जरिए लॉगिन करना होगा। यह व्यक्ति परिवार का मुखिया या राशन कार्ड में पहले से जुड़े हुए किसी अन्य सदस्य का आधार नंबर हो सकता है।
हर बार OTP की जरूरत न हो इसके लिए एक पिन सेट करें।
- अपनी मर्जी का 4 अंकों का पिन डालें।
- इसे कन्फर्म करें।
- अब आप डैशबोर्ड पर पहुंच जाएंगे।
राशन कार्ड की जानकारी देखें
- आपके राशन कार्ड की डिजिटल कॉपी दिखेगी।
- जितने भी सदस्यों के नाम जुड़े हुए हैं! उनकी पूरी जानकारी मिलेगी।
- अगर आपको राशन कार्ड की प्रिंट चाहिए तो वह भी यहीं से निकाल सकते हैं।
राशन कार्ड में नया नाम कैसे जोड़ें
अगर परिवार में किसी नए सदस्य का नाम जोड़ना है! तो Manage Family Details विकल्प पर जाएं।
- Add New User पर क्लिक करें।
- एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको नया नाम भरना होगा।
- नाम को आधार कार्ड के अनुसार इंग्लिश भाषा में भरें।
- जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
- मां और पिता का नाम (इंग्लिश में) भरें।
- मैरिटल स्टेटस चुनें।
अन्य जरूरी जानकारी
- राष्ट्रीयता (Nationality) यहां Indian Citizen चुनें।
- मोबाइल नंबर और ईमेल मोबाइल नंबर देना जरूरी है! लेकिन ईमेल वैकल्पिक है।
- ई-पिक नंबर (EPIC Number) यह वोटर आईडी कार्ड का नंबर है। अगर सदस्य के पास वोटर आईडी नहीं है! तो इसे खाली छोड़ सकते हैं।
- आधार नंबर यह अनिवार्य है। सदस्य के आधार नंबर को सही से दर्ज करें।
अन्य जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें
- राशन कार्ड मुखिया से संबंध नए सदस्य का परिवार के मुखिया से क्या संबंध है! यह चुनें।
- कास्ट सर्टिफिकेट (यदि जरूरी हो) इसे अपलोड करना वैकल्पिक है।
- बैंक डिटेल्स अगर नए सदस्य के पास बैंक अकाउंट है! तो उसकी जानकारी दर्ज करें। अगर नहीं है! तो इसे खाली छोड़ दें।
राशन कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज
अब आपको दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- पहला दस्तावेज: आधार कार्ड जन्म प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, या पासपोर्ट।
- दूसरा दस्तावेज (वैकल्पिक): बिजली बिल, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आदि।
दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया
- कैमरा से फोटो खींचकर अपलोड करें या गैलरी से दस्तावेज चुनें।
- दस्तावेज का नंबर और इशू डेट (जारी करने की तारीख) भरें।
सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म अपलोड करें
नए सदस्य का नाम जोड़ने के लिए आपको एक सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भरना होगा।
- परिवार का मुखिया इस फॉर्म पर हस्ताक्षर करेगा।
- इसमें यह लिखा होगा कि नया सदस्य वास्तव में आपके परिवार का हिस्सा है।
- यह फॉर्म डाउनलोड करने का लिंक वीडियो के डिस्क्रिप्शन में मिलेगा।
- इसे भरकर स्कैन करें और अपलोड कर दें।
अंतिम चरण आवेदन जमा करें
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा। इसे दर्ज करें और Verify पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपकी आवेदन Process पूरी हो जाएगी।
- आवेदन फूड इंस्पेक्टर या सप्लाई ऑफिसर को भेजा जाएगा।
- आपको एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा। इसे सुरक्षित रखें।
- ऐप के ‘History’ सेक्शन में जाकर आप अपने आवेदन की स्थिति (Status) देख सकते हैं।
- यदि राशन कार्ड में किसी सदस्य के नाम में कोई गलती हो तो आप उसे भी सुधार सकते हैं। इसके लिए ऐप में अलग से विकल्प दिया गया है।
- राशन कार्ड की KYC समय पर पूरी करें। अगर KYC पूरी नहीं होगी तो हो सकता है कि सरकार से मिलने वाले लाभ रुक जाएं।
Useful Important Links
Mera Ration 2:0 App | Download |
Join Whatsapp Channel | Click Here |
Join Telegram Channel | Click Here |
यह भी पड़ें :- SBI Bank Me E-KYC Kaise Kare Online ! घर बैठे SBI बैंक में ई-केवाईसी कैसे करें
यह भी पड़ें :- Loan Kaise Le Mobile Se 5000 Hajar ! सिर्फ आधार कार्ड से ₹5000 का लोन कैसे लें, देखे पूरी जानकारी
तो दोस्तों, इस तरह आप खुद से ही राशन कार्ड में नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह बेहद आसान और मुफ्त है। अगर इस प्रक्रिया से जुड़ा कोई सवाल हो तो कमेंट में पूछें।