PM Kisan Registration Kaise Kare 2025 :- केंद्र सरकार ने किसानों की आर्थिक मदद के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) शुरू की है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल ₹6000 की सहायता राशि दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में सीधी उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। अगर आप किसान हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं! तो इसका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। आइए जानते हैं इस योजना के बारे में आसान भाषा में पूरी जानकारी।
PM Kisan Registration Kaise Kare 2025

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता देना है। इसमें सालाना ₹6000 की मदद किसानों को दी जाती है। इस पैसे का इस्तेमाल किसान अपनी खेती के काम में कर सकते हैं। यह योजना 1 फरवरी 2019 को शुरू हुई थी। तब से लाखों किसान इसका लाभ उठा रहे हैं। अगर आपने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है! तो जल्दी से करवा लें।
PM Kisan Yojana का लाभ कौन-कौन उठा सकता है ! PM Kisan Registration Kaise Kare 2025
इस योजना का लाभ केवल किसानों को ही मिलता है। लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें हैं!
- योग्यता
- छोटे और सीमांत किसान (2 हेक्टेयर तक की जमीन वाले)।
- किसान का नाम खेती की जमीन के कागजों में होना चाहिए।
- अपात्रता
- अगर किसान सरकारी कर्मचारी, डॉक्टर, इंजीनियर, या टैक्सपेयर है! तो वह इस Yojana के लिए पात्र नहीं है।
- जिनके परिवार में कोई सदस्य Government Jobs में है! वे भी इस Yojana का लाभ नहीं ले सकते।
रजिस्ट्रेशन कैसे करें
अगर आप इस Yojana का लाभ लेना चाहते हैं! तो आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बहुत ही आसान है। नीचे दिए गए चरणों का पालन करे!
- PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं।
- Home Page पर फार्मर्स कॉर्नर का Option मिलेगा।
- नए किसान रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें
- न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करें।
- यहां आपको अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी भरनी होगी।
- आधार और बैंक की जानकारी भरें
- अपना आधार नंबर दर्ज करें।
- बैंक खाता नंबर और IFSC कोड भी भरें।
- फॉर्म सबमिट करें
- सभी जरूरी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- सबमिट करने के बाद एक रसीद मिलेगी जिसे संभालकर रखें।
यह भी पड़ें :- PAN Card Aadhar Card Link 2025 ! पैन कार्ड को आधार से लिंक कैसे करें, जानिए पूरा प्रोसेस
जरूरी दस्तावेज
Registration के लिए आपको नीचे दिए गए Documents की जरूरत होगी!
- आधार कार्ड
- जमीन के कागजात
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
रजिस्ट्रेशन के बाद क्या करें
रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको अपने आवेदन की स्थिति (स्टेटस) चेक करना होगा। ऐसा इसलिए ताकि आप यह जान सकें कि आपका आवेदन मंजूर हुआ है या नहीं। आवेदन की स्थिति देखने के लिए:
- pmkisan.gov.in पर जाएं।
- Farmers Corner में बेनिफिशियरी Status पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालें।
- जानकारी भरने के बाद गेट स्टेटस पर क्लिक करें।
किस्त की जानकारी कैसे चेक करें
योजना की तीन किस्तें अप्रैल-जुलाई अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च के बीच आती हैं।
- वेबसाइट पर जाकर बेनिफिशियरी लिस्ट देखें।
- अपना जिला ब्लॉक और गांव चुनें।
- यहां आपको लाभार्थियों की पूरी सूची दिखेगी।
किसान योजना के फायदे
- आर्थिक मदद ₹6000 की राशि खेती की लागत को कम करने में मदद करती है।
- सीधी सहायता पैसा सीधे किसानों के खाते में आता है! जिससे भ्रष्टाचार की संभावना नहीं रहती।
- सरल प्रक्रिया योजना में आवेदन और लाभ उठाने की प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी है।
- छोटे किसानों को राहत छोटे किसानों के लिए यह योजना एक बड़ी राहत है।
रजिस्ट्रेशन में आने वाली समस्याएं और समाधान
- आधार से लिंक न होना:
- सुनिश्चित करें कि आपका Aadhar Bank खाते से लिंक है।
- गलत जानकारी भरना
- फॉर्म भरते समय सावधानी बरतें। कोई गलती होने पर इसे सुधारने के लिए फार्मर्स कॉर्नर में एडिट आधार डिटेल्स का उपयोग करें।
- भुगतान न मिलना
- अगर आपकी किस्त समय पर नहीं आती तो हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
हेल्पलाइन नंबर
अगर आपको Registration या भुगतान से जुड़ी कोई समस्या हो तो आप PM Kisan योजना के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं!
- हेल्पलाइन नंबर: 155261 / 1800115526
- ईमेल: pmkisan-ict@gov.in
Official Website | Click Here |
Join Whatsapp Channel | Click Here |
Join Telegram Channel | Click Here |
निष्कर्ष
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए बहुत फायदेमंद है। अगर आप पात्र हैं! तो इस योजना का लाभ जरूर लें। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आसान है! और थोड़ी सी सावधानी से आप इस योजना से जुड़ सकते हैं। तो देर न करें आज ही रजिस्ट्रेशन कराएं और ₹6000 की सहायता राशि पाएं।