आज हम आपको पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की पूरी प्रक्रिया बताएंगे। अगर आपने अभी तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है! तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। वर्तमान में जिन पैन कार्ड्स को आधार से लिंक नहीं किया गया है! वे इनऑपरेटिव यानी बंद हो चुके हैं। इन पैन कार्ड्स का उपयोग किसी भी फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए नहीं किया जा सकता। साथ ही इन पर 20% टीडीएस कटेगा और उसका रिफंड भी नहीं मिलेगा।
अगर आपका या आपके परिवार के किसी सदस्य का पैन कार्ड अभी तक आधार से लिंक नहीं हुआ है! तो इसे तुरंत लिंक कराना आवश्यक है। आइए जानते हैं पैन को आधार से लिंक करने का सबसे आसान और लेटेस्ट तरीका।
Pan Card को Aadhar Card से लिंक करने की प्रक्रिया
चरण 1: इनकम टैक्स पोर्टल पर जाएं
1. अपने ब्राउज़र में incometax.gov.in टाइप करें।
2. पोर्टल ओपन होने के बाद नीचे स्क्रॉल करें।
3. आपको लिंक आधार स्टेटस का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करके चेक करें कि आपका पैन आधार से लिंक है या नहीं।
चरण 2: चालान पेमेंट करें
अगर आपका Pan Card, Aadhar Card से लिंक नहीं है तो आपको ₹1,000 का Chalan Pay करना होगा।
1. ई-पे टैक्स विकल्प पर क्लिक करें।
2. पैन कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर एंटर करें।
3. मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को एंटर करें और वेरिफाई करें।
4. फीस फॉर डिले इन लिंकिंग पैन विद आधार विकल्प चुनें।
5. पेमेंट के लिए नेट बैंकिंग डेबिट कार्ड या UPI में से किसी एक विकल्प का चयन करें।
6. पेमेंट करने के बाद चालान रिसीप्ट डाउनलोड करें।
चरण 3: पैन-आधार लिंक प्रक्रिया पूरी करें
1. पेमेंट के 24 घंटे बाद फिर से पोर्टल पर जाएं।
2. लिंक आधार विकल्प पर क्लिक करें।
3. पैन और आधार नंबर एंटर करें।
4. चालान की डिटेल्स (सीरियल नंबर और बीएसआर कोड) वेरीफाई करें।
5. नाम और मोबाइल नंबर एंटर करें।
6. लिंक आधार पर क्लिक करें।
7. मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को एंटर करें।
चरण 4: लिंकिंग स्टेटस चेक करें
48 घंटे बाद आप पोर्टल पर जाकर लिंक आधार स्टेटस पर क्लिक करें। पैन और आधार नंबर डालें। स्टेटस में यह जानकारी मिलेगी कि आपका पैन आधार से लिंक हुआ है या नहीं।
महत्वपूर्ण बातें
- ₹1,000 का चालान भरना अनिवार्य है।
- लिंकिंग प्रक्रिया में देरी न करें।
- पैन और आधार में नाम समान होना चाहिए।
निष्कर्ष
इस प्रक्रिया का पालन करके आप न केवल अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक कर सकते हैं बल्कि फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन में आने वाली परेशानियों से भी बच सकते हैं। अगर यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें। कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट सेक्शन में पूछें।
Pan Card Aadhar Link | Click Here |
Join Whatsapp Channel | Click Here |
Join Telegram Channel | Click Here |