Maiya Samman Yojana 6th Installment Date ! मैया सम्मान योजना की 6वीं किस्त इस दिन होगी जारी

जैसा कि आप सभी जानते हैं! मईयां सम्मान योजना की 5वीं किस्त 6 जनवरी 2025 को जारी की गई है। हालांकि यह किस्त दिसंबर 2024 में जारी होनी थी लेकिन कुछ कारणों से इसमें देरी हुई। अब जनवरी 2025 में योजना की 6वीं किस्त भी जारी होने वाली है! जिसका महिलाओं को बेसब्री से इंतजार है।

झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर शुरू की गई मईयां सम्मान योजना का उद्देश्य महिलाओं का आर्थिक उत्थान और सतत विकास सुनिश्चित करना है। इस योजना के तहत राज्य की 57 लाख महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है।

5वीं किस्त 6 जनवरी 2025 को जारी की गई लेकिन यह दिसंबर में आने वाली थी। अब सरकार ने यह तय किया है कि जनवरी के महीने में महिलाओं को दिसंबर और जनवरी की सहायता राशि एक साथ दी जाएगी। इस योजना के तहत महिलाओं को जनवरी 2025 में कुल ₹5000 दिए जाएंगे जिनमें से ₹2500 की राशि पहले ही आ चुकी है। शेष ₹2500 की राशि 14 जनवरी 2025 तक जारी होने की उम्मीद है।

6वीं किस्त की तारीख और अन्य विवरण ? Maiya Samman Yojana 6th Installment Date

सरकार ने अभी तक 6वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि यह तय है कि 6वीं किस्त जनवरी 2025 में महिलाओं के खातों में जमा की जाएगी। संभावना है कि यह राशि 14 जनवरी 2025 तक ट्रांसफर कर दी जाएगी। योजना से संबंधित किसी भी अपडेट के लिए संबंधित वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

मईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता मानदंड ? Maiya Samman Yojana 6th Installment Date

इस योजना का लाभ केवल झारखंड राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को दिया जाता है।

  • आयु सीमा: 21 से 50 वर्ष।
  • योजना में विवाहित विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, निराश्रित और बेसहारा महिलाएं शामिल हैं।
  • आवेदन करने वाली महिला अंत्योदय परिवार की श्रेणी में होनी चाहिए।
  • जिन महिलाओं के परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी या आयकरदाता हो वे पात्र नहीं हैं।

मईयां सम्मान योजना किस्तों की सूची ? Maiya Samman Yojana 6th Installment Date

किस्त जारी होने की तारीख
पहली किस्त 18 अगस्त 2024
दूसरी किस्त 13 सितंबर 2024
तीसरी किस्त 8 अक्टूबर 2024
चौथी किस्त 11 नवंबर 2024
पांचवीं किस्त 6 जनवरी 2025
छठी किस्त जनवरी 2025 (अपेक्षित)

6वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें ?

  1. सबसे पहले मईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए “प्रज्ञा केंद्र लॉगिन” विकल्प पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन पेज पर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें, फिर “साइन इन” करें।
  4. इसके बाद “आवेदन और भुगतान स्थिति” विकल्प चुनें।
  5. अपना आधार नंबर या आवेदन संख्या दर्ज करें और सबमिट करें।
  6. इसके बाद 6वीं किस्त की स्थिति आपके सामने खुल जाएगी।

इस तरह आप अपनी किस्त का स्टेटस आसानी से देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोतों पर नजर बनाए रखें।

Useful Important Links

Join Whatsapp Channel Click Here
Join Telegram Channel Click Here

यह भी पड़ें :- Pm Mudra Loan Apply Online 2025 ! पीएम मुद्रा लोन ऑनलाइन आवेदन करें, देखे पूरी प्रक्रिया

यह भी पड़ें :- Aadhar Card Me Mobile Number Change Online ! घर बैठे आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे लिंक या बदलें

Leave a Comment