Ladli Behna Yojana Ka Paisa Kaise Check Kare 2024 :- मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं के खाते में ₹1000 की राशि ट्रांसफर कर दी गई है। लेकिन कई महिलाएं यह जानने में असमर्थ हैं कि यह राशि उनके किस बैंक खाते में आई है। अक्सर महिलाओं के पास कई बैंक खाते होते हैं! जिसके कारण यह समस्या होती है। इसे हल करने के लिए सरकार ने एक नया विकल्प पोर्टल पर जोड़ा है। इस प्रक्रिया को आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही कर सकते हैं।
मोबाइल से लाडली बहन योजना का पैसा चेक करने की प्रक्रिया
- ब्राउज़र खोलें
सबसे पहले अपने मोबाइल का ब्राउज़र ओपन करें। - लाडली बहन योजना सर्च करें
ब्राउज़र में “लाडली बहन योजना” टाइप करके सर्च करें। सबसे ऊपर जो लिंक आएगा उस पर क्लिक करें। - पोर्टल खोलें
मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना का पोर्टल खुलने के बाद तीन लाइन (मेनू) पर क्लिक करें। - आवेदन की स्थिति पर क्लिक करें
मेनू में दिए गए विकल्पों में से “आवेदन की स्थिति” पर क्लिक करें। - आवेदन क्रमांक या सदस्य आईडी डालें
आपके पास आवेदन क्रमांक या सदस्य आईडी होनी चाहिए। इसे भरें। अगर आवेदन क्रमांक नहीं है तो सदस्य आईडी डालें। - कैप्चा कोड डालें
दिखाए गए Captcha code को सही तरीके से भरें। - ओटीपी सत्यापन
जिस मोबाइल नंबर से पंजीकरण किया गया था उस पर ओटीपी आएगा। ओटीपी को पोर्टल में डालें और “खोजें” पर क्लिक करें। - जानकारी देखें
अब आपके सामने लाडली बहन योजना की पूरी जानकारी खुल जाएगी। इसमें आपके आवेदन की स्थिति नाम, परिवार आईडी, और फोटो जैसी जानकारी मिलेगी। - भुगतान की स्थिति चेक करें
अब “भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करें। यहां आपको यह जानकारी मिलेगी कि आपकी राशि ट्रांसफर हुई है या नहीं। - बैंक डिटेल्स देखें
यहां पर यह भी लिखा होगा कि राशि किस बैंक खाते में आई है। बैंक का नाम और खाता नंबर (आंशिक रूप में) यहां दिखाया जाएगा।
अगर पैसा नहीं आया तो क्या करें ?
अगर आपकी राशि नहीं आई है तो उसकी वजह भी पोर्टल पर दी जाती है। आमतौर पर इसके कारण ये हो सकते हैं
- डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) का सक्रिय न होना।
- बैंक खाते की जानकारी में त्रुटि।
ऐसी स्थिति में आपको अपनी डीबीटी प्रक्रिया को सही करवाना होगा या बैंक से संपर्क करना होगा।
यह भी पड़ें :- Ladli Behna 19 Kist Kab Aayegi ! 05 दिसंबर को मिलेंगे 2100 रुपये लाडली बहना योजना की 19वीं किस्त
हर महीने का रिकॉर्ड कैसे देखें ?
लाडली बहन योजना में हर महीने की राशि का रिकॉर्ड पोर्टल पर उपलब्ध होता है। आप अपने मोबाइल से ही यह जानकारी देख सकते हैं कि किस तारीख को कितनी राशि आई है।
पावती कैसे डाउनलोड करें ?
अगर आप अपनी पावती डाउनलोड करना चाहते हैं! तो पोर्टल में “पावती डाउनलोड करें” विकल्प पर क्लिक करें। यह पावती आपके आवेदन और भुगतान की पुष्टि करती है।
योजना की जानकारी दूसरों तक पहुंचाएं
अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगे तो इसे अपने जान-पहचान वालों और लाडली बहन योजना से जुड़ी महिलाओं के ग्रुप में शेयर करें। इससे वे भी अपनी राशि चेक कर सकेंगी और अगर कोई समस्या हो तो उसे हल करवा सकेंगी।
सवाल और सहायता
अगर आपके मन में कोई सवाल है तो आप पोर्टल पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं या नीचे कमेंट बॉक्स में अपना सवाल पूछ सकते हैं।
Useful Important Links
Ladli Behna Paisa Check Link | Click Here |
Join Whatsapp Channel | Click Here |
Join Telegram Channel | Click Here |
निष्कर्ष
मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के तहत राशि चेक करना बेहद आसान है। बस कुछ स्टेप्स फॉलो करके आप जान सकते हैं कि ₹1000 की राशि आपके किस बैंक खाते में आई है। इस सुविधा से महिलाओं को बड़ी राहत मिली है और वे घर बैठे अपनी भुगतान स्थिति जान सकती हैं।