Ladli Behna Yojana 20th Kist 2025 ! लाडली बहना योजना की 20वीं किस्त जारी, खाते में आ गए 1250 रुपये

Ladli Behna Yojana 20th Kist 2025 :- मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना के तहत लाभ उठा रही महिलाओं के लिए एक और बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर घोषणा की कि योजना की 20वीं किस्त 12 जनवरी 2025 से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर होनी शुरू हो गई है। इस किस्त के तहत प्रत्येक महिला के खाते में ₹1250 की राशि भेजी गई है।

Ladli Behna Yojana 20th Kist 2025

हालांकि यह जानकारी भी सामने आई है कि लगभग 1.63 लाख महिलाएं इस बार की किस्त से वंचित रह गई हैं। ऐसे में सभी लाभार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने पेमेंट स्टेटस और बेनिफिशियरी सूची की जांच कर लें ताकि पता चल सके कि उनका नाम इस सूची में है या नहीं।

लाडली बहना योजना की 20वीं किस्त महत्वपूर्ण अपडेट ?  Ladli Behna Yojana 20th Kist 2025

लंबे समय से इस किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए खुशखबरी है कि 12 जनवरी 2025 को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से राज्य की लगभग 1.26 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में 20वीं किस्त की राशि जमा कर दी गई है। सरकार ने सभी महिलाओं से आग्रह किया है कि वे अपने बैंक खाते का स्टेटस चेक करें और पुष्टि करें कि उनके खाते में राशि जमा हुई है।

1.63 लाख महिलाएं किस्त से वंचित क्यों रहीं ? Ladli Behna Yojana 20th Kist 2025

लाडली बहना योजना के नियमों के तहत, 21 से 60 वर्ष की महिलाएं ही पात्र मानी जाती हैं। इस बार, 1 जनवरी 2025 की स्थिति में करीब 1.63 लाख महिलाएं 60 वर्ष से अधिक उम्र की हो चुकी हैं! जिसके कारण उन्हें योजना से बाहर कर दिया गया है। यदि आपका नाम भी लाभार्थी सूची में नहीं है! तो यह संभव है कि आप भी इस अपात्र समूह में शामिल हों।

लाडली बहना योजना 2025 के लिए पात्रता शर्तें ? Ladli Behna Yojana 20th Kist 2025

  1. स्थायी निवासी: केवल मध्य प्रदेश राज्य की स्थायी निवासी महिलाएं ही इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
  2. आय सीमा: महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  3. आर्थिक स्थिति: आर्थिक रूप से कमजोर, विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित, विवाहित, या जरूरतमंद महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है।
  4. राशन कार्ड धारक: केवल राशन कार्ड धारक परिवारों की महिलाएं पात्र हैं।
  5. सरकारी कर्मचारी: किसी भी महिला के परिवार में यदि कोई सरकारी कर्मचारी है या आयकर दाता है! तो वह इस योजना के तहत अपात्र होगी।

बेनिफिशियरी सूची कैसे जांचें ? Ladli Behna Yojana 20th Kist 2025

जिन महिलाओं को इस योजना की 20वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है! वे निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपना नाम लाभार्थी सूची में देख सकती हैं!

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना आवेदन क्रमांक या सदस्य समग्र आईडी दर्ज करें।
  4. दिए गए कैप्चा कोड भरें और “ओटीपी भेजें” पर क्लिक करें।
  5. मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें और “सर्च” बटन दबाएं।
  6. आपके सामने आपका पेमेंट स्टेटस प्रदर्शित हो जाएगा।

लाडली बहना योजना महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम

लाडली बहना योजना राज्य की सबसे सफल सामाजिक योजनाओं में से एक है। शुरुआत में योजना में 1.28 करोड़ महिलाओं का पंजीकरण हुआ था! लेकिन पात्रता की जांच के बाद यह संख्या घटकर 1.26 करोड़ रह गई है।

महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंक खातों की जांच करें और यह सुनिश्चित करें कि उन्हें योजना की 20वीं किस्त का लाभ मिला है। यदि किसी भी महिला का नाम लाभार्थी सूची से हटा दिया गया है! तो वह योजना के आगामी लाभों के लिए भी अयोग्य मानी जाएगी।

लाडली बहना योजना ने लाखों महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है। जिन महिलाओं को 20वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है! वे बेनेफिशियरी लिस्ट चेक करें और समय पर जानकारी अपडेट करें। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाना और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।

Useful Important Links

Join Whatsapp Channel Click Here
Join Telegram Channel Click Here

यह भी पड़ें :- UP Boring Online Registration Form Apply ! खेतों में बोरिंग के लिए मिल रहा लाभ भरे फॉर्म

यह भी पड़ें :-Uidai Aadhar Loan ! सिर्फ आधार कार्ड पर पाएं 50,000 रुपये का तुरंत लोन, अभी करें आवेदन

Leave a Comment