Ladli Behna Ka Form Kaise Bhare :- जैसा कि आप सभी जानते हैं मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन रखा गया है! लेकिन आवेदन करने का काम आम नागरिक नहीं कर सकते। इसके लिए सरकार ने विशेष कैंप लगाने की व्यवस्था की है! जहां पर अधिकारी और कर्मचारी आपका आवेदन ऑनलाइन भरेंगे। आइए इस प्रक्रिया को सरल भाषा में समझते हैं।
आवेदन की प्रक्रिया
1. कैंप में जाना अनिवार्य
आपको अपने क्षेत्र में लगाए गए कैंप में जाना होगा। वहां आपसे आवेदन से जुड़े जरूरी दस्तावेज मांगे जाएंगे। ये दस्तावेज आपको पहले से ही तैयार कर लेने चाहिए।
2. लॉगिन प्रक्रिया
- आवेदन भरने के लिए केवल वार्ड प्रभारीजीआरएस (ग्राम रोजगार सहायक) या अन्य अधिकृत अधिकारी ही लॉगिन कर सकते हैं।
- लॉगिन करने के लिए उन्हें अपनी सामग्र आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
3. आवेदिका का चयन
लॉगिन करने के बाद परिवार की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- परिवार में मौजूद सभी सदस्यों की सूची खुलेगी।
- पुरुष सदस्यों को अपात्र दिखाया जाएगा।
- महिला सदस्यों की जानकारी के सामने चयन का विकल्प होगा।
4. महिला की जानकारी भरना
चयनित महिला की विस्तृत जानकारी फॉर्म में भरनी होगी। इसमें शामिल हैं!
- सामग्र आईडी
- वैवाहिक स्थिति (केवल विवाहित महिलाओं को पात्र माना जाएगा)
- बैंक खाता और आधार लिंक की स्थिति
- डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) सक्षम खाता होना अनिवार्य है।
यदि इन आवश्यकताओं में से कोई पूरी नहीं है! तो महिला को अपात्र घोषित किया जाएगा।
यह भी पड़ें :- Axis Bank Zero Balance Account Opening Online 2025 ! जीरो बैलेंस अकाउंट ऑनलाइन खोलने का सही तरीका, देखे पूरी जानकरी
केवाईसी (KYC) की अहमियत
आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपकी e-KYC प्रक्रिया पूरी हो चुकी हो।
- यदि e-KYC नहीं हुई है! तो आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- e-KYC प्रक्रिया को अपने निकटतम सेवा केंद्र पर जाकर पूरा करें।
लाइव फोटो अपलोड करना
आवेदन प्रक्रिया में महिला की लाइव फोटो ली जाएगी।
- महिला को स्वयं कैंप में उपस्थित होना होगा।
- फोटो आधार कार्ड में मौजूद फोटो से मिलना चाहिए।
- फोटो स्पष्ट और सही होना चाहिए।
लाइव फोटो अपलोड करने के बाद यह पुष्टि की जाएगी कि महिला वही है! जिसके नाम पर आवेदन हो रहा है।
मोबाइल नंबर और OTP सत्यापन
- फॉर्म में वही मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा जो सामग्र आईडी में पहले से लिंक हो।
- यदि आप अलग मोबाइल नंबर देना चाहते हैं! तो इसे भी फॉर्म में दर्ज किया जा सकता है।
- फॉर्म सबमिट करने से पहले मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा। OTP दर्ज करने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी होगी।
आवेदन की पुष्टि और रसीद
- आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद आपको एक पावती रसीद दी जाएगी।
- इस रसीद में आवेदन संख्या और अन्य जरूरी जानकारी होगी।
- आप इसे डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते हैं।
अन्य महत्वपूर्ण बातें
- डीबीटी सक्षम बैंक खाता:
आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक और डीबीटी सक्षम है।
यदि ऐसा नहीं है! तो बैंक से संपर्क कर इसे 6 दिन के अंदर ठीक कराएं। - परिवार की वार्षिक आय
फॉर्म में यह घोषणा करनी होगी कि परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है। - सभी जानकारी सही भरें
किसी भी गलत जानकारी की जिम्मेदारी आवेदक की होगी।
आवेदन कैंप का महत्व
कैंप में जाने से पहले निम्नलिखित दस्तावेज साथ लेकर जाएं
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- विवाह प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)
- सामग्र आईडी
इन Documents के बिना आपका Application स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Useful Important Links
Join Whatsapp Channel | Click Here |
Join Telegram Channel | Click Here |
निष्कर्ष
लाड़ली बहना योजना के तहत आवेदन करने के लिए सही प्रक्रिया का पालन करना जरूरी है। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। आपसे अनुरोध है कि योजना से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी पहले से तैयार रखें। आशा है! यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। योजना के लिए आवेदन करते समय दिए गए निर्देशों का पालन करें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करें। यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर करें और योजना का लाभ उठाएं। धन्यवाद!