HSRP Number Plate Apply Online Kaise Kare 2025 : अगर आपके वाहन पर अभी तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) नहीं लगी है! तो इसे जल्द से जल्द लगवा लें। सरकार ने इसे सभी नए और पुराने वाहनों के लिए अनिवार्य कर दिया है। यदि आपके वाहन पर यह प्लेट नहीं लगी है!
तो आपका चालान कट सकता है। अच्छी बात यह है कि अब आप इसे ऑनलाइन बुक करवा सकते हैं और यह आपके घर पर डिलीवर भी होगी। यहां हम आपको बताएंगे कि HSRP ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें और इसे अपने वाहन पर कैसे लगवाएं।
HSRP बुक करने का तरीका
- सबसे पहले अपने फोन या कंप्यूटर पर ब्राउजर ओपन करें और सर्च बॉक्स में hsrp.in टाइप करें।
- सर्च रिजल्ट में Book My HSRP की वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर पहुंचने के बाद High Security Registration Plate with Colour Sticker वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
अब आपको अपने State का Selection करना होगा। - अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर
- चेसिस नंबर (RC पर छपा होता है)
- इंजन नंबर दर्ज करें।
- अगर आपको पूरा चेसिस नंबर याद नहीं है! तो केवल आखिरी 5 डिजिट भी डाल सकते हैं।
- इसके बाद स्क्रीन पर एक कैप्चा कोड दिखेगा इसे भरें और Submit पर क्लिक करें।
- अब आपके वाहन की सारी जानकारी स्क्रीन पर दिखेगी। जैसे-
- वाहन का ब्रांड
- फ्यूल टाइप
- वाहन का प्रकार (स्कूटर, बाइक, या कार)।
- सही जानकारी देखकर Next पर क्लिक करें।
डिलीवरी और एड्रेस डिटेल्स
- वाहन मालिक का नाम RC पर जैसा लिखा है!
- मोबाइल नंबर (डिलीवरी के लिए इस्तेमाल होगा!
- ईमेल आईडी दर्ज करें।
- आपके वाहन की RC पर जो पता लिखा है वही ऑटोमेटिक भर जाएगा।
- अगर आप किसी दूसरे पते पर नंबर प्लेट मंगवाना चाहते हैं तो वह पता मैनुअली दर्ज कर सकते हैं।
- अपना पिन कोड भरकर यह सुनिश्चित करें कि आपके इलाके में होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध है या नहीं।
- अगर डिलीवरी उपलब्ध है तो अगले स्टेप पर जाएं।
- अगर डिलीवरी उपलब्ध नहीं है! तो आप पास के किसी डीलर का चयन कर सकते हैं।
अपॉइंटमेंट और पेमेंट प्रोसेस
- वेबसाइट पर दिख रहे कैलेंडर से डेट और समय का चयन करें।
- उपलब्ध तारीखें काले रंग में दिखेंगी।
- सुबह या दोपहर के समय स्लॉट चुन सकते हैं।
- अब आपकी Booking की सारी Details Screen पर दिखेगी। सही जानकारी की पुष्टि के लिए Confirm and Proceed पर Click करें।
- बुकिंग के लिए ऑनलाइन पेमेंट करें।
- आप UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या वॉलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- पेमेंट के बाद आपको एक पावती स्लिप (Receipt) मिलेगी जिसे आप पीडीएफ के रूप में सेव या प्रिंट कर सकते हैं।
होम डिलीवरी और फिटिंग
- अगर आपके पते पर होम डिलीवरी उपलब्ध है तो होम डिलीवरी का ऑप्शन चुनें।
- एक सर्विस इंजीनियर आपके घर आएगा और नंबर प्लेट को आपके वाहन पर फिट करेगा।
- इसके लिए अतिरिक्त चार्ज भी जोड़े जा सकते हैं।
- अगर होम डिलीवरी उपलब्ध नहीं है तो नजदीकी डीलर का चयन करें।
- डीलर की लोकेशन चुनने के बाद आपको वहां से नंबर प्लेट लेनी होगी।
पेमेंट के बाद क्या करें
- पेमेंट के बाद वेबसाइट आपको ऑर्डर नंबर और डिलीवरी डेट दिखाएगी।
- इस जानकारी को सेव करें या प्रिंट निकाल लें।
- आपके चुने गए तारीख और समय पर नंबर प्लेट आपके पते पर डिलीवर हो जाएगी।
जरूरी बातें जो ध्यान में रखें
- अगर आप ग्रामीण इलाके में रहते हैं तो होम डिलीवरी की सुविधा न मिलने पर नजदीकी डीलर का चयन करें।
- कुछ वाहनों के लिए नंबर प्लेट के साथ फ्रेम की जरूरत होती है। यह फ्रेम वैकल्पिक है। अगर आप इसे लेना चाहते हैं, तो बुकिंग के समय इसे जोड़ सकते हैं।
- पेमेंट के दौरान आपके बैंक से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। इसे भरकर ही पेमेंट पूरा होगा।
बुकिंग के फायदे
- HSRP नंबर प्लेट न होने पर 5,000 रुपये तक का चालान हो सकता है।
- HSRP प्लेट वाहन की सुरक्षा को बढ़ाती है क्योंकि इसमें यूनिक सीरियल नंबर और चिप होती है।
- नंबर प्लेट आपके घर पर डिलीवर हो जाती है! जिससे आपको समय और मेहनत की बचत होती है।
अब HSRP नंबर प्लेट बुक करना बेहद आसान हो गया है। आप घर बैठे इसे ऑनलाइन बुक कर सकते हैं और अपने वाहन पर लगवा सकते हैं। अगर आपको होम डिलीवरी की सुविधा न मिले तो नजदीकी डीलर का चयन करें। अगर अभी भी कोई सवाल है! तो नीचे कमेंट में पूछ सकते हैं। नई गाड़ियों के मालिक या पुराने वाहन चालकों के लिए यह प्लेट बेहद जरूरी है।
Useful Important Links
Apply Link | Click Here |
Join Whatsapp Channel | Click Here |
Join Telegram Channel | Click Here |
यह भी पड़ें :- SBI Bank Me E-KYC Kaise Kare Online ! घर बैठे SBI बैंक में ई-केवाईसी कैसे करें
यह भी पड़ें :- Loan Kaise Le Mobile Se 5000 Hajar ! सिर्फ आधार कार्ड से ₹5000 का लोन कैसे लें, देखे पूरी जानकारी