GST Ka Registration Karna Sikhe 2025 :- जीएसटी नंबर भारत में व्यवसायों के लिए अनिवार्य पहचान संख्या है! जो उन्हें टैक्स भुगतान और वापसी में मदद करता है। अगर आप व्यवसाय करते हैं और आपके वार्षिक टर्नओवर ने सर्विसेस में ₹20 लाख या गुड्स में ₹40 लाख को पार कर लिया है! तो जीएसटी नंबर लेना अनिवार्य हो जाता है। जीएसटी नंबर लेने से आप कई फायदे पा सकते हैं
जीएसटी नंबर कैसे लें ?
जीएसटी नंबर लेने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और मुफ्त है। यहां पर आपको इसकी सरल प्रक्रिया दी गई है
चरण 1: जीएसटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन
- वेबसाइट पर जाएं: gst.gov.in।
- Register पर क्लिक करें।
- I am a Taxpayer विकल्प चुनें।
- अपना स्टेट और डिस्ट्रिक्ट सिलेक्ट करें।
- बिजनेस का नाम और PAN नंबर दर्ज करें।
- PAN का नाम और संख्या पैन कार्ड के अनुसार होनी चाहिए।
- ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- इनपर OTP आएगाजिसे वेरिफाई करें।
चरण 2: TRN (Temporary Reference Number) जनरेट करना
- OTP वेरिफाई करने के बाद एक TRN नंबर जनरेट होगा।
- इसे सेव करें।
- पोर्टल पर वापस जाएं और TRN नंबर एंटर करें।
- फिर से OTP वेरिफाई करें।
चरण 3: बिजनेस की जानकारी भरें
फॉर्म में भरने वाली जानकारी | विवरण |
---|---|
बिजनेस का नाम | शॉप/कंपनी का नाम दर्ज करें। |
कानूनी संरचना (Proprietorship/Partnership) | बिजनेस की प्रकार चुनें। |
GST का कारण | 20/40 लाख की सीमा पार या Online Sales। |
स्टार्ट डेट | व्यवसाय शुरू करने की तारीख। |
यह भी पड़ें :- CSC Kisan Farmer Registry Kaise Kare 2024 ! CSC से किसान कार्ड कैसे बनाएं, आसान भाषा में जानिए पूरा प्रोसेस
चरण 4: प्रमोटर/पार्टनर की जानकारी भरें
- प्रमोटर या पार्टनर की पर्सनल डिटेल्स दर्ज करें
- नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर।
- पहचान पत्र (PAN), और पता की जानकारी भरें।
- एक फोटो (100KB में) अपलोड करें।
- डिजाइनेशन (Proprietor/Director) दर्ज करें।
चरण 5: एड्रेस की जानकारी भरें
- व्यवसाय का पूरा पता भरें
- लोकैलिटी, बिल्डिंग नंबर, फ्लोर, आदि।
- मैप पर लोकेशन पिन करें।
- एड्रेस प्रूफ (रेंट एग्रीमेंट, बिजली का बिल) अपलोड करें।
चरण 6: व्यवसाय की गतिविधियां (HSN/SAC कोड)
कोड का प्रकार | विवरण |
---|---|
HSN कोड (Goods) | वस्तुओं के लिए। |
SAC कोड (Services) | सेवाओं के लिए। |
- अगर कोड ज्ञात नहीं है तो व्यवसाय का नाम टाइप करें और सूची से चुनें।
चरण 7: आधार ऑथेंटिकेशन
- आधार कार्ड के साथ लिंक मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा।
- OTP एंटर कर वेरिफिकेशन पूरा करें।
चरण 8: फाइनल सबमिशन
- सभी जानकारी भरने के बाद एक डिक्लेरेशन पर टिक करें।
- Submit with EVC पर क्लिक करें।
- अंतिम वेरिफिकेशन के लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा।
- OTP एंटर कर सबमिट करें।
जीएसटी रजिस्ट्रेशन का स्टेटस चेक करना
रजिस्ट्रेशन सबमिट होने के बाद आपको ईमेल या SMS के माध्यम से आधार ऑथेंटिकेशन लिंक प्राप्त होगा।
- लिंक पर क्लिक करें।
- आधार नंबर या VID दर्ज करें।
- OTP वेरिफाई कर ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- जीएसटी नंबर जारी होने की सूचना ईमेल और SMS द्वारा मिलेगी।
Useful Important Links
GST Registration Link |
Click Here |
Join Whatsapp Channel | |
Join Telegram Channel | Telegram |
Official Website | Click Here |
निष्कर्ष
जीएसटी नंबर लेना जरूरी है यदि आप व्यवसाय करते हैं और टर्नओवर सीमा पार कर चुके हैं। इसके साथ ही यह आपके व्यवसाय की विश्वसनीयता और टैक्स बचत में मदद करता है। यह प्रक्रिया सरल और मुफ्त है इसलिए इसे समय रहते जरूर पूरा करें।