Complete Guide on Share Market In Hindi ! शेयर मार्केट की जानकारी, आसान और बातचीत भाषा में समझें

Complete Guide on Share Market In Hindi :- नमस्कार दोस्तों, शेयर बाजार एक ऐसा प्लेटफॉर्म है! जहां हर दिन लाखों लोगों की किस्मत बनती और बदलती है। अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे हैं! तो सबसे पहले इसे अच्छे से समझना जरूरी है। इस लेख में हम शेयर बाजार की बुनियादी जानकारी से लेकर जरूरी टिप्स और रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।

Complete Guide on Share Market In Hindi

Complete Guide on Share Market In Hindi
Complete Guide on Share Market In Hindi

जी हां शेयर बाजार रिस्की हो सकता है। जहां प्रॉफिट की संभावना होती है! वहीं नुकसान का खतरा भी रहता है। शेयर खरीदने का मतलब है कि आप किसी कंपनी के छोटे हिस्सेदार बन जाते हैं। अगर कंपनी अच्छा प्रदर्शन करती है! तो आपको फायदा होगा लेकिन अगर कंपनी घाटे में जाती है! तो आपको भी नुकसान उठाना पड़ेगा।

👉 ध्यान दें:

  • समझदारी से निवेश करने पर जोखिम को कम किया जा सकता है।
  • इतिहास में कई कंपनियों ने शानदार रिटर्न दिया है। उदाहरण के लिए:
    • MRF: 2001 में ₹700 के स्टॉक की कीमत 2024 में ₹1,96,000 हो गई।
    • नेस्ले: 2000 में ₹549 का स्टॉक 2020 में ₹18,392 हो गया।

इससे साफ है कि सही सोच और धैर्य के साथ निवेश करने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

कम पैसे में निवेश कैसे शुरू करें ?

कई युवा सोचते हैं कि शेयर बाजार में निवेश के लिए बड़ी रकम की जरूरत होती है। ऐसा बिल्कुल नहीं है। अगर आपकी सैलरी कम है! तो भी आप छोटे-छोटे निवेश से शुरुआत कर सकते हैं।

कैसे करें ?

  1. हर महीने एक छोटी रकम तय करें, जैसे ₹1,000।
  2. नियमित रूप से निवेश करें (रैंडम नहीं)।
  3. हर साल अपने निवेश की राशि में 15% की वृद्धि करें।

अगर आप ऐसा करते हैं! तो 25 साल में आपका छोटा निवेश लाखों में बदल सकता है।

शेयर बाजार में शुरुआत कैसे करें ?

शेयर बाजार में निवेश शुरू करना आज के डिजिटल युग में बहुत आसान है। इसके लिए आपको चाहिए:

  1. आधार कार्ड
  2. पैन कार्ड
  3. बैंक खाता
  4. डीमैट अकाउंट

डीमैट अकाउंट क्या है?
यह एक डिजिटल अकाउंट होता है! जहां आप अपने खरीदे हुए शेयरों को सुरक्षित रखते हैं। कई कंपनियां डीमैट अकाउंट खोलने की सुविधा देती हैं।

यह भी पड़ें :- What Are the Secrets of the Stock Market ! शेयर बाज़ार के रहस्य क्या हैं, देखे पूरी जानकारी

शेयर बाजार बदनाम क्यों है ?

शेयर बाजार को लेकर कई भ्रांतियां हैं। इसका एक बड़ा कारण गलत तरीके से निवेश करना है।

  • सोशल मीडिया पर लोग “10 लगाओ 20 पाओ” जैसे झूठे दावे करते हैं।
  • लोग जल्दी अमीर बनने के चक्कर में बिना सोचे-समझे निवेश कर देते हैं।

👉 याद रखें:
शेयर बाजार से पैसा कमाने में समय और धैर्य की जरूरत होती है। यह कोई जादू की छड़ी नहीं है।

डे ट्रेडिंग vs डिलीवरी ट्रेडिंग

शेयर बाजार में दो तरह की ट्रेडिंग होती है

  1. डे ट्रेडिंग: जिस दिन शेयर खरीदा जाता है! उसी दिन बेच दिया जाता है।
  2. डिलीवरी ट्रेडिंग: शेयर को लंबे समय तक होल्ड करके रखा जाता है।

कौन बेहतर है?

  • डिलीवरी ट्रेडिंग में समय होता है अपनी गलतियों को सुधारने का।
  • डे ट्रेडिंग अफवाहों और खबरों पर निर्भर होती है! जो अक्सर नुकसानदेह होती है।

मिडिल क्लास के लिए शेयर बाजार क्यों जरूरी है ?

आज के समय में बैंक एफडी और सेविंग अकाउंट में निवेश करना फायदे का सौदा नहीं है।

  • एफडी पर 6-7% का ब्याज मिलता है! जबकि महंगाई दर 12-14% तक होती है।
  • इससे आपके पैसे की वास्तविक कीमत कम होती है।

शेयर बाजार में निवेश समझदारी से किया जाए! तो यह मिडिल क्लास के लिए संपत्ति बनाने का एक बेहतर विकल्प है।

शेयर बाजार क्यों गिरता है ?

शेयर बाजार कई कारणों से गिरता है

  1. खरीदने-बेचने की इच्छा: जब लोग ज्यादा शेयर बेचते हैं! तो बाजार गिरता है।
  2. नेगेटिव न्यूज़: किसी देश की खराब आर्थिक स्थिति टैक्स बढ़ने की खबरें बाजार को नीचे खींचती हैं।
  3. महंगाई (Inflation): महंगाई बढ़ने से कंपनियों का मुनाफा कम होता है।
  4. क्रूड ऑयल की कीमतें: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल के दाम बढ़ने से कंपनियों पर असर पड़ता है।
  5. वैश्विक अर्थव्यवस्था: अमेरिका या अन्य देशों की अर्थव्यवस्था कमजोर होने पर इसका असर हमारे बाजार पर भी पड़ता है।

शेयर बाजार क्यों बढ़ता है ?

शेयर बाजार में उछाल के कारण

  1. बड़े ऑर्डर: किसी कंपनी को बड़ा प्रोजेक्ट मिलने पर शेयर के दाम बढ़ जाते हैं।
  2. अच्छी सेल्स: जब कंपनी की बिक्री बढ़ती है तो शेयर की कीमत भी बढ़ती है।
  3. जॉइंट वेंचर: जब दो कंपनियां साथ में काम करती हैं तो उनके शेयरों की वैल्यू बढ़ जाती है।
  4. अधिग्रहण (Acquisition): जब एक कंपनी दूसरी को खरीदती है तो शेयर प्राइस में उछाल आता है।
  5. मौसम का प्रभाव: कुछ कंपनियों के शेयर सीजनल डिमांड पर निर्भर करते हैं।

निवेश शुरू करें और समझदारी से बढ़ें

शेयर बाजार में निवेश करना कोई रॉकेट साइंस नहीं है। आपको बस धैर्य समझदारी और सही जानकारी की जरूरत है। आज के समय में लाखों लोग शेयर बाजार में कदम रख रहे हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के मुताबिक 2019 से 2023 के बीच 12 करोड़ नए निवेशकों ने बाजार में एंट्री की है। अगर आप भी अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं! तो जल्द से जल्द निवेश की शुरुआत करें।

निवेश से जुड़े कुछ टिप्स

  • नियमित रूप से निवेश करें।
  • एक ही शेयर में सारा पैसा न लगाएं।
  • हमेशा लंबी अवधि के लिए निवेश करें।

दोस्तों, शेयर बाजार में निवेश एक सुनहरा अवसर है। इसे समझदारी और सही जानकारी के साथ इस्तेमाल करें।

Useful Important Links

Join Whatsapp Channel  Click Here
Join Telegram Channel Click Here

Leave a Comment