Bank Account Link with Aadhar 2025 :- सरकार की कई योजनाओं का लाभ डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से दिया जाता है। लेकिन अगर आपका आधार आपके बैंक खाते से लिंक नहीं है! तो चाहे आप कितने भी फॉर्म भर लें आपको योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। इसे ही आधार बैंक सीडिंग या एनपीसीआई डीबीटी लिंक कहा जाता है।
Bank Account Link with Aadhar 2025

आधार बैंक सीडिंग का मतलब है कि आपका आधार नंबर आपके बैंक खाते से जुड़ा हो ताकि सरकारी लाभ सीधे आपके खाते में आए। यह प्रक्रिया बहुत सरल है और इसे आप घर बैठे केवल 2 मिनट में कर सकते हैं। आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं और स्टेप बाय स्टेप सीखते हैं कि यह कैसे करना है।
आधार बैंक सीडिंग के लिए क्या जरूरी है
- बैंक खाता आपके पास किसी बैंक में खाता होना चाहिए।
- आधार नंबर आपका आधार कार्ड होना जरूरी है।
- मोबाइल नंबर बैंक खाते और आधार से लिंक मोबाइल नंबर आपके पास होना चाहिए।
आधार बैंक सीडिंग की प्रक्रिया
- ऑनलाइन पोर्टल पर जाएं सबसे पहले आपको भारत आधार सीडिंग इनेबलर पोर्टल पर जाना होगा। यह पोर्टल आपको आधार को बैंक खाते से जोड़ने की सुविधा देता है।
- लैंग्वेज सेलेक्ट करें पोर्टल पर जाने के बाद अपनी भाषा चुनें। यहां आपको कई भाषाओं में ऑप्शन मिलेगा।
- आधार मैप्ड स्टेटस चेक करें
- आपको आधार मैप्ड स्टेटस पर क्लिक करना होगा।
- यहां अपना आधार नंबर टाइप करें और दिए गए कैप्चा कोड भरें।
- चेक स्टेटस पर क्लिक करें।
- लिंक स्टेटस चेक करें
- अगर आपका स्टेटस इनेबल्ड दिखाता है! तो आपका आधार पहले से लिंक है और आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं है।
- अगर “डिसेबल्ड” या नॉट लिंक्ड दिखाता है! तो आपको आगे की प्रक्रिया करनी होगी।
आधार बैंक से कैसे लिंक करें
- आधार सीडिंग विकल्प पर जाएं
- पोर्टल पर आधार सीडिंग का विकल्प चुनें।
- यहां आपको डू यू वांट टू चेंज द सर्विस? का ऑप्शन दिखेगा। यस पर क्लिक करें।
- अपना विवरण भरें
- 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।
- जिस बैंक खाते को आधार से जोड़ना है! उसका चयन करें।
- बैंक खाता नंबर और आधार नंबर टाइप करें।
- कंफर्म बैंक अकाउंट नंबर पर क्लिक करें।
- ओटीपी वेरीफाई करें
- आपके बैंक से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
- OTP दर्ज करें और Submit पर Click करें।
- प्रक्रिया पूरी करें
- जानकारी सत्यापित होते ही आपका आधार बैंक खाते से लिंक हो जाएगा।
- इस Process में केवल 2 मिनट लगते हैं।
आधार बैंक सीडिंग क्यों जरूरी है
- सरकारी योजनाओं का लाभ अगर आपका आधार बैंक खाते से लिंक नहीं है! तो पीएम किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, बीपीएल कार्ड जैसी योजनाओं का पैसा आपके खाते में नहीं आएगा।
- सीधे खाते में ट्रांसफर डीबीटी के माध्यम से सरकारी मदद सीधे आपके खाते में ट्रांसफर होती है।
- सुरक्षा और सुविधा यह प्रक्रिया ऑनलाइन और पूरी तरह से सुरक्षित है।
ध्यान रखने योग्य बातें
- आधार और बैंक खाते में दिया गया मोबाइल नंबर समान होना चाहिए।
- प्रक्रिया पूरी करने के बाद इसे 24 घंटे के अंदर अपडेट कर दिया जाता है।
- अगर आप एक बैंक खाते से दूसरे खाते में सीडिंग ट्रांसफर करना चाहते हैं! तो वही पोर्टल इस सुविधा को भी प्रदान करता है।
मदद और समर्थन
अगर आपको इस Process में कोई समस्या आती है! तो आप अपने नजदीकी बैंक ब्रांच जा सकते हैं या पोर्टल पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर का उपयोग कर सकते हैं।
Useful Important Links
Website | Click Here |
Join Whatsapp Channel | Click Here |
Join Telegram Channel | Click Here |
यह भी पड़ें :- Aadhar Card Name DOB Change Online ! आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि और एड्रेस अपडेट करने की प्रक्रिया देखे
यह भी पड़ें :- SBI Amrit Kalash FD Scheme 2025 ! निवेश करने के लिए SBI बैंक दे रहा है स्पेशल स्कीम, देखें पूरी जानकारी
निष्कर्ष
आधार बैंक सीडिंग करना एक बहुत ही सरल और महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इससे आप घर बैठे ही सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसे करना न केवल आसान है! बल्कि यह आपकी आर्थिक सहायता के लिए भी आवश्यक है। आशा करते हैं कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। अगर हां तो अपने दोस्तों और परिवार के साथ इसे जरूर साझा करें। धन्यवाद!