Aadhar Card Update Kaise Kare 2024 :- अगर आप आधार कार्ड होल्डर हैं! तो यह जानकारी आपके लिए बहुत ज़रूरी है। 14 December 2024 तक आधार कार्ड में जरूरी Update करने की Deadline तय की गई है। आधार आज के समय में हर सरकारी योजना बैंकिंग सेवा और ऑनलाइन सत्यापन के लिए अनिवार्य हो गया है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं।
Aadhar Card Update Kaise Kare 2024

आधार कार्ड आज हर व्यक्ति की पहचान का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो बैंक खाता खोलना हो या ऑनलाइन सत्यापन करना हो आधार के बिना यह सब मुश्किल है। इसलिए अगर आपके आधार में कोई पुरानी जानकारी है या दस्तावेज़ अपडेट करना है! तो इसे जल्द से जल्द करें।
आधार अपडेट करने का आसान तरीका ?
आधार अपडेट करने के लिए आपको आधार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और मुफ्त है। चलिए इसे आसान भाषा में समझते हैं।
1. वेबसाइट पर जाएं
आधार कार्ड अपडेट करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. अपडेट योर आधार सेक्शन पर क्लिक करें
होम पेज पर “अपडेट योर आधार” सेक्शन में जाएं। यहां आपको “डॉक्यूमेंट अपडेट” का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
3. आधार नंबर और लॉगिन
अब अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें। स्क्रीन पर जो कैप्चा कोड दिखेगा उसे सही-सही भरें और “लॉगिन विद ओटीपी” पर क्लिक करें।
- आपके रजिस्टर्ड Mobile Number पर एक OTP आएगा।
- ओटीपी दर्ज करें और लॉगिन करें।
दस्तावेज़ अपलोड करने का तरीका ?
लॉगिन के बाद अगर आपके आधार में दस्तावेज़ अपडेट की आवश्यकता होगी तो पोर्टल आपको सूचित करेगा।
1. डॉक्यूमेंट का चयन करें
डैशबोर्ड पर आपको “प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी” और “प्रूफ ऑफ एड्रेस” के दस्तावेज़ अपलोड करने का विकल्प मिलेगा। इनमें से कोई एक दस्तावेज़ चुनें। उदाहरण के लिए:
- पहचान पत्र (Proof of Identity): पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट आदि।
- (Proof of Address): Ration card, electricity bill, bank passbook आदि।
2. फाइल अपलोड करें
- दस्तावेज़ को JPEG, PNG, या PDF फॉर्मेट में अपलोड करें।
- ध्यान दें कि फाइल का साइज 2MB से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
- अगर आपके पास फिजिकल कॉपी नहीं है! तो डिजिटल कॉपी भी अपलोड कर सकते हैं।
3. सही जानकारी की पुष्टि करें
- जो जानकारी आपने दी है उसकी पुष्टि करें।
- सहमति के लिए चेकबॉक्स पर क्लिक करें।
फ्री सर्विस का लाभ उठाएं ?
यह सेवा फिलहाल पूरी तरह मुफ्त है। आपको कोई फीस नहीं देनी होगी। जैसे ही आप डॉक्यूमेंट अपलोड करेंगे और सबमिट करेंगे आपकी रिक्वेस्ट प्रोसेस हो जाएगी।
रिक्वेस्ट स्टेटस कैसे चेक करें ?
अपनी रिक्वेस्ट का स्टेटस जानने के लिए “गो टू डैशबोर्ड” पर जाएं। वहां आपको आपकी रिक्वेस्ट का वर्तमान स्टेटस दिखेगा।
- आमतौर पर 5-7 दिन के भीतर आपका अपडेट प्रोसेस पूरा हो जाएगा।
- अपडेट पूरा होने के बाद आपको इसकी जानकारी दी जाएगी।
ध्यान रखने योग्य बातें ?
- अपलोड किए गए दस्तावेज़ पर दी गई जानकारी आपके आधार में दी गई जानकारी से मेल खानी चाहिए।
- यदि दस्तावेज़ किसी और के नाम पर हैं! तो वे मान्य नहीं होंगे।
- अपलोड करते समय यह सुनिश्चित करें कि दस्तावेज़ पर कोई पासवर्ड न हो।
नाम, पता या जन्मतिथि में बदलाव कैसे करें ?
यदि आपको अपने नाम, पता, या जन्मतिथि में कोई सुधार करना है! तो इसके लिए अलग प्रक्रिया है। आप आधार पोर्टल पर संबंधित सेक्शन में जाकर बदलाव कर सकते हैं।
Useful Important Links
Website | Click Here |
Join Whatsapp Channel | Click Here |
Join Telegram Channel | Click Here |