Aadhar Card Me Photo Kaise Change Kare Online :- दोस्तों, कई लोग पूछ रहे हैं कि आधार कार्ड में फोटो कैसे बदले क्योंकि आधार कार्ड में उनकी फोटो सही नहीं है। कुछ लोगों की फोटो ब्लैक और खराब दिखती है! जिससे आधार कार्ड देने में शर्म महसूस होती है। अगर आप भी ऐसी परेशानी झेल रहे हैं! तो घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको आधार कार्ड में फोटो बदलने का पूरा तरीका बताएंगे। ध्यान से पढ़ें और इसे फॉलो करें।
Aadhar Card Me Photo Kaise Change Kare Online

पहले यह साफ कर दें कि आधार कार्ड में घर बैठे ओटीपी से फोटो चेंज करना संभव नहीं है। इसके लिए आपको आधार सेवा केंद्र जाना होगा। लेकिन ऑनलाइन प्रक्रिया से आप आसानी से अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं और फोटो अपडेट करवा सकते हैं।
आधार कार्ड में फोटो बदलने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
- अपने मोबाइल या लैपटॉप में कोई भी ब्राउजर खोलें।
- सर्च बार में UIDAI (Unique Identification Authority of India) लिखें और पहले लिंक पर क्लिक करें।
- अब माय आधार पोर्टल खुलेगा।
- लॉगिन करने के लिए आधार नंबर डालें और कैप्चा भरें।
- लॉगिन विद ओटीपी पर क्लिक करें।
- आपके Aadhar से Link Mobile Number पर एक OTP आएगा।
- उस ओटीपी को डालकर लॉगिन कर लें।
अपॉइंटमेंट बुक करें
- लॉगिन करने के बाद होमपेज पर जाएं।
- यहां बुक एन अपॉइंटमेंट का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें।
- अब आपको अपनी सिटी या नजदीकी शहर का चयन करना होगा।
- चयन करने के बाद प्रोसीड पर क्लिक करें।
अपडेट ऑप्शन चुनें
- अगले पेज पर आपसे पूछा जाएगा कि आप क्या अपडेट करना चाहते हैं।
- यहां पर बायोमेट्रिक अपडेट का ऑप्शन चुनें।
- इसी सेक्शन में आपको फोटो अपडेट का विकल्प मिलेगा।
पेमेंट करें
- फोटो अपडेट के लिए आपको ₹100 का चार्ज देना होगा।
- पेमेंट आप UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से कर सकते हैं।
- पेमेंट करने के बाद आपको एक कन्फर्मेशन स्लिप मिलेगी।
- इसमें आपकी अपॉइंटमेंट डेट और टाइम स्लॉट लिखा होगा।
आधार सेवा केंद्र जाएं
- अपॉइंटमेंट के दिन और समय पर अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाएं।
- यहां आपका फोटो खींचा जाएगा और अपडेट किया जाएगा।
- कोई फॉर्म भरने या अतिरिक्त पेमेंट की जरूरत नहीं होगी।
आधार सेवा केंद्र पर ध्यान देने वाली बातें
समय पर पहुंचें
अपॉइंटमेंट में दिए गए समय और तारीख पर ही सेवा केंद्र जाएं।
जरूरी दस्तावेज साथ ले जाएं
आधार कार्ड और कन्फर्मेशन स्लिप साथ लेकर जाएं।
प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार करें
आपका फोटो अपडेट तुरंत कर दिया जाएगा।
पुराने और नए फोटो में अंतर देखने का तरीका
- अगर आप देखना चाहते हैं कि आपका फोटो अपडेट हुआ या नहीं तो UIDAI पोर्टल पर जाकर आधार अपडेट हिस्ट्री चेक कर सकते हैं।
- यहां आपको पुराने और नए फोटो का विवरण दिख जाएगा।
आधार कार्ड में फोटो बदलने का केवल यही तरीका
यह जान लें कि आधार कार्ड में फोटो बदलने का यही एकमात्र तरीका है। घर बैठे ओटीपी से फोटो बदलने का कोई विकल्प नहीं है। इसलिए किसी फर्जी वेबसाइट या झूठी जानकारी पर विश्वास न करें।
Useful Important Links
Website | Click Here |
Join Whatsapp Channel | Click Here |
Join Telegram Channel | Click Here |
यह भी पड़ें :- SBI Bank Me E-KYC Kaise Kare Online ! घर बैठे SBI बैंक में ई-केवाईसी कैसे करें
यह भी पड़ें :- Loan Kaise Le Mobile Se 5000 Hajar ! सिर्फ आधार कार्ड से ₹5000 का लोन कैसे लें, देखे पूरी जानकारी
निष्कर्ष
दोस्तों आधार कार्ड में फोटो बदलवाना अब बहुत आसान हो गया है। बस UIDAI पोर्टल पर लॉगिन करें! अपॉइंटमेंट बुक करें! और सेवा केंद्र जाकर फोटो अपडेट करवा लें। इस प्रक्रिया में आपका समय भी बचेगा और आप बिना किसी परेशानी के अपना आधार कार्ड अपडेट कर पाएंगे। आशा है यह जानकारी आपके काम आएगी। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो! तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर Share करें।