PAN Card Aadhar Card Link 2025 :- अगर आपने अभी तक अपना पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं किया है! तो 31 December 2024 से पहले इसे जरूर पूरा कर लें। अगर आपने यह काम समय पर नहीं किया तो आपका PAN card Inoperative हो जाएगा। इसका मतलब है! कि आप कोई बड़ा लेन-देन नहीं कर पाएंगे और Bank Account खोलने जैसी गतिविधियों में समस्याएं आएंगी। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि पैन को आधार से लिंक करना अनिवार्य है। आइए आसान भाषा में जानते हैं कि यह प्रक्रिया कैसे पूरी की जा सकती है।
पैन को आधार से लिंक करने के लिए क्या करें ! PAN Card Aadhar Card Link 2025
- सबसे पहले अपने फोन या Computer का Browser Open करे। इसमें आपको Income Tax की official website (https://www.incometax.gov.in) पर जाना है।
- Link Aadhar का ऑप्शन चुनें
वेबसाइट पर पहुंचने के बाद होमपेज पर लिंक आधार के विकल्प पर क्लिक करें। यहां आपको लिंक आधार स्टेटस का भी विकल्प मिलेगा। - लिंकिंग स्टेटस चेक करें
पहले यह सुनिश्चित करें कि आपका पैन पहले से आधार से लिंक है या नहीं।- पैन नंबर और आधार नंबर दर्ज करें।
- लिंक आधार स्टेटस पर क्लिक करें।
- अगर ऑलरेडी लिंक्ड का मैसेज आता है! तो आपको और कुछ करने की जरूरत नहीं है।
- अगर पैन नॉट लिंक्ड दिखे तो आपको लिंकिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
पैन और आधार को लिंक करने का तरीका ! PAN Card Aadhar Card Link 2025
1. पैन और आधार जानकारी भरें
- पैन नंबर और आधार नंबर दर्ज करें।
- नाम और जन्मतिथि को वैसा ही भरें जैसा आपके आधार कार्ड पर लिखा है।
2. पेमेंट करें
पैन को आधार से लिंक करने के लिए ₹500 की फीस तय की गई है। इसके लिए:
- ई-पे टैक्स के ऑप्शन पर जाएं।
- पैन नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। इसे दर्ज कर पुष्टि करें।
- पेमेंट करने के लिए नेट बैंकिंग डेबिट कार्ड, या यूपीआई का इस्तेमाल करें।
- भुगतान के बाद चालान डाउनलोड करें और इसे सुरक्षित रखें।
3. लिंकिंग प्रक्रिया पूरी करें
- भुगतान के बाद फिर से लिंक आधार पेज पर जाएं।
- पैन नंबर आधार नंबर और चालान डिटेल दर्ज करें।
- “आई एग्री” के विकल्प को टिक करें।
- आपके मोबाइल पर एक और ओटीपी आएगा। इसे दर्ज करें और सबमिट करें।
यह भी पड़ें :- Ladli Behna Awas Yojana list 2025 ! लाडली बहना आवास योजना की लिस्ट कैसे देखें
लिंकिंग स्टेटस कैसे चेक करें
लिंकिंग प्रक्रिया पूरी करने के बाद 1-2 घंटे इंतजार करें और फिर वेबसाइट पर जाकर लिंकिंग स्टेटस चेक करें।
- लिंक आधार स्टेटस पर जाएं।
- पैन नंबर और आधार नंबर दर्ज करें।
- अगर पैन इज ऑलरेडी लिंक्ड का मैसेज दिखता है! तो प्रक्रिया सफल रही है।
किन्हें पैन-आधार लिंकिंग की जरूरत नहीं
कुछ विशेष परिस्थितियों में पैन आधार लिंकिंग की आवश्यकता नहीं होती!
- अगर आप एनआरआई (NRI) हैं।
- जिनकी उम्र 80 साल से अधिक है।
- कुछ राज्यों जैसे असम, मेघालय, या जम्मू-कश्मीर के निवासी।
पैन 2.0 नया क्यूआर कोड
लिंकिंग प्रक्रिया पूरी करने के बाद पैन 2.0 के तहत आपको नया पैन कार्ड मिलेगा जिसमें डायनेमिक क्यूआर कोड होगा। यह क्यूआर कोड आपके सभी जरूरी डिटेल्स को सुरक्षित रखेगा।
ध्यान देने योग्य बातें
- आधार की जानकारी सही होनी चाहिए
आपके आधार में नाम, जन्मतिथि, और अन्य डिटेल्स सही होनी चाहिए। अगर इनमें गलती है! तो पहले इसे सुधारें। - सही मोबाइल नंबर का उपयोग करें
लिंकिंग प्रक्रिया में आपके आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर होना जरूरी है! क्योंकि ओटीपी इसी पर आएगा। - समय पर करें
आखिरी तारीख से पहले लिंकिंग प्रक्रिया पूरी कर लें।
Useful Important Links
Pan Aadhar Link | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join Whatsapp Channel | Click Here |
Join Telegram Channel | Click Here |
पैन को आधार से लिंक करना अब अनिवार्य हो गया है। यह प्रक्रिया भले ही थोड़ी लंबी लगे लेकिन सही तरीके से इसे पूरा करना आसान है। एक बार पैन और आधार लिंक हो जाए तो आप बिना किसी रुकावट के अपने वित्तीय कार्य कर सकते हैं। आशा है यह लेख आपकी मदद करेगा। अब देर न करें और तुरंत अपना पैन आधार से लिंक करें!