Free Tarbandi Scheme 2025 : खेत मे काँटेदार तार लगाने के लिए सरकार दे रही 45,000 रुपये, ऐसे करें आवेदन

Free Tarbandi Scheme 2025:- राज्य और केंद्र सरकारें समय-समय पर किसानों की मदद के लिए कई योजनाएं लाती रहती हैं। इन्हीं में से एक योजना है कांटेदार तारबंदी योजना (Free Tarbandi Scheme)। इस योजना का मकसद है कि किसान अपने खेत के चारों तरफ बाड़ लगवा सकें, ताकि उनकी फसलें आवारा पशुओं से सुरक्षित रहें।

Free Tarbandi Scheme 2025

Free Tarbandi Scheme 2025
Free Tarbandi Scheme 2025

कई बार किसानों की मेहनत की फसलें आवारा जानवर जैसे गाय, सांड, आदि बर्बाद कर देते हैं। इससे किसानों का बहुत नुकसान होता है। खासकर छोटे और सीमांत किसान जो पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं, वो बाड़ नहीं लगवा पाते। इसलिए सरकार ने सोचा कि इन किसानों को मदद दी जाए ताकि वे अपने खेत की रक्षा कर सकें और खेती के लिए प्रेरित हों।

यह भी पढ़ें :- PM Silai Machine Scheme 2025 : सिलाई मशीन योजना नए आवेदन शुरू, ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

कांटेदार तारबंदी योजना क्या है ? Free Tarbandi Scheme 2025

इस योजना के तहत किसान अपने खेत के चारों तरफ नुकीले और मजबूत तारों की बाड़ लगा सकते हैं। यह तारबंदी स्टील की होती है, जो टिकाऊ और जंग-रोधी होती है। इसमें ऊपर नुकीले कांटे होते हैं जिससे जानवर पास नहीं आते।

किसान अपनी ज़रूरत के हिसाब से एक, दो या तीन पंक्तियों में तार लगा सकते हैं।

इस योजना के फायदे ? Free Tarbandi Scheme 2025

  • फसल को जानवरों से सुरक्षा मिलती है।
  • दूसरी बाड़ों की तुलना में सस्ती होती है।
  • इसे लगाने के बाद ज्यादा रखरखाव की ज़रूरत नहीं होती।
  • किसान खुद ही इसे लगवा सकते हैं।

कुछ नुकसान भी हैं ? 

  • तार बहुत नुकीले होते हैं, जिससे जानवरों को चोट लग सकती है।
  • कई बार जानवर डर के मारे कूदने की कोशिश करते हैं और फंस जाते हैं।
  • यह बाड़ दूर से साफ दिखाई नहीं देती, जिससे दुर्घटना का खतरा रहता है।

योजना में कितना लाभ मिलता है ? Free Tarbandi Scheme 2025

किसान वर्ग सब्सिडी (%) अधिकतम राशि (₹)
लघु और सीमांत किसान 60% ₹48,000
अन्य किसान 50% ₹40,000
सामूहिक (समूह में किसान) 70% ₹56,000

इस योजना के तहत 400 मीटर तक की तारबंदी पर सहायता मिलती है। अगर खेत की सीमा 400 मीटर से ज्यादा है, तो बाकी खर्च किसान को खुद उठाना होगा।

यह भी पढ़ें :- Sukanya Samriddhi Scheme 2025 : सुकन्या समृद्धि योजना सभी बेटियों को मिलेगें 74 लाख रुपए, यहाँ देखें पूरी जानकारी

कैसे करें आवेदन ? Free Tarbandi Scheme 2025

राजस्थान में यह योजना राज किसान पोर्टल के माध्यम से चलाई जा रही है। आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज जरूरी होते हैं:

  • जन आधार कार्ड
  • आधार कार्ड
  • जमाबंदी की कॉपी
  • बैंक खाता विवरण
  • अन्य जरूरी दस्तावेज

नियम:-

  • किसान राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • उसके पास कम से कम 0.5 हेक्टेयर जमीन होनी चाहिए।
  • अगर दो या दो से ज्यादा किसान मिलकर आवेदन करते हैं तो कम से कम 1.5 हेक्टेयर जमीन होना जरूरी है।

अगर आप किसान हैं और फसल को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो ये योजना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है। आप समय रहते इसका फायदा उठाएं।

Join Whatsapp Channel Click Here
Join Telegram Channel Click Here

Leave a Comment