Aadhar Card Bank Khata se Link Kaise Kare Online 2025 ! 2025 में आधार से बैंक अकाउंट लिंक करने का आसान तरीका

Aadhar Card Bank Khata se Link Kaise Kare Online 2025 :- आज हम एक बेहद जरूरी जानकारी आपके साथ साझा करने जा रहे हैं। इस आर्टिकल में हम आपको यह बताएंगे कि 2025 में किस तरह से आप अपने आधार कार्ड को अपने बैंक अकाउंट से आसानी से लिंक कर सकते हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं! सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं! जैसे पीएम किसान योजना, पेंशन योजना, स्कॉलरशिप योजना या फिर डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) की अन्य योजनाएं, इन सभी का लाभ सीधे आपके बैंक अकाउंट में पहुंचता है।

लेकिन इसके लिए सबसे जरूरी है कि आपका आधार कार्ड आपके बैंक अकाउंट से लिंक हो। अगर ऐसा नहीं है तो आपका पैसा सरकार से वापस रिवर्स हो सकता है। इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि आधार को बैंक अकाउंट से ऑनलाइन कैसे लिंक किया जाए। आइए इस प्रक्रिया को सरल भाषा में समझते हैं।

सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर पर कोई भी ब्राउजर खोलना है। वहां पर आपको सर्च बार में टाइप करना है “NPCI”। जैसे ही आप सर्च करेंगे! आपके सामने npci.org.in नाम की वेबसाइट खुल जाएगी। यह नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट है। आपको इसी वेबसाइट पर क्लिक करना है।

वेबसाइट पर आधार लिंकिंग का ऑप्शन कैसे ढूंढें ? Aadhar Card Bank Khata se Link Kaise Kare Online 2025

Aadhar Card Bank Khata se Link Kaise Kare Online 2025

जब आप वेबसाइट खोलते हैं! तो आपको वहां एक टैब मिलेगा “कंज्यूमर” के नाम से। आपको इस पर क्लिक करना है। जैसे ही आप इस टैब पर क्लिक करेंगे! आपके सामने कई सारे ऑप्शन आएंगे। इन ऑप्शन में आपको एक ऑप्शन मिलेगा “भारत आधार सीडिंग इनेबल (BAS-E)”। आपको इसी ऑप्शन पर क्लिक करना है।

यहां पर आप देखेंगे कि डिजिटल तरीके से आधार को बैंक अकाउंट से लिंक करने का विकल्प मिल रहा है। पहले इस काम के लिए आपको बैंक जाकर लाइन में लगना पड़ता था। लेकिन अब आप घर बैठे ऑनलाइन यह काम कर सकते हैं।

आधार से बैंक अकाउंट लिंक करने के लिए फॉर्म कैसे भरें ? Aadhar Card Bank Khata se Link Kaise Kare Online 2025

जब आप भारत आधार सीडिंग इनेबल (BAS-E) ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक छोटा सा फॉर्म खुल जाएगा। इस फॉर्म में सबसे पहले आपको अपना आधार नंबर डालना है। ध्यान रखें कि आप वही आधार नंबर दर्ज करें जिसे आप अपने बैंक अकाउंट से लिंक करना चाहते हैं।

इसके बाद आपको “सीडिंग” ऑप्शन को सिलेक्ट करना है। इसका मतलब है कि आप अपने आधार को बैंक अकाउंट से लिंक कर रहे हैं। अगर आपका बैंक अकाउंट पहले से लिंक है और आप उसे किसी अन्य बैंक में ट्रांसफर कर रहे हैं! तो आपको दूसरा ऑप्शन चुनना होगा।

अब आपको अपने बैंक का नाम सिलेक्ट करना है। हो सकता है कि आपको सभी बैंक के नाम न दिखें क्योंकि यह सर्विस नई है और धीरे-धीरे सभी बैंक इसमें शामिल हो रहे हैं। अगर आपका बैंक लिस्ट में नहीं है! तो कुछ दिन बाद दोबारा चेक करें।

फॉर्म सबमिट करने के बाद क्या करना है ? Aadhar Card Bank Khata se Link Kaise Kare Online 2025

फॉर्म भरने के बाद आपको “सबमिट” बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके बैंक अकाउंट से संबंधित सभी जानकारी वेरिफाई की जाएगी। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा। आपको इस ओटीपी को दर्ज करना है और “कन्फर्म” पर क्लिक करना है।

जब आप यह प्रक्रिया पूरी कर लेंगे तो आपका आधार कार्ड आपके बैंक अकाउंट से लिंक हो जाएगा।

आधार लिंकिंग की स्थिति कैसे चेक करें ? Aadhar Card Bank Khata se Link Kaise Kare Online 2025

अगर आप यह चेक करना चाहते हैं कि आपका आधार कार्ड आपके बैंक अकाउंट से लिंक हुआ है या नहीं तो इसके लिए भी आपको एनपीसीआई की वेबसाइट पर जाना होगा। वहां “आधार मैपिंग स्टेटस” का एक ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें।

अब आपको अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना है। इसके बाद “चेक स्टेटस” पर क्लिक करें। आपके मोबाइल पर एक और ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को दर्ज करके “सबमिट” करें। इसके बाद आपको यह जानकारी मिल जाएगी कि आपका आधार किस बैंक अकाउंट से लिंक है और कब से लिंक है।

आधार लिंकिंग के फायदे ? Aadhar Card Bank Khata se Link Kaise Kare Online 2025

आधार से बैंक अकाउंट लिंक करने के कई फायदे हैं। जब आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक होता है! तो सरकार की सभी योजनाओं का लाभ आपको सीधे आपके बैंक अकाउंट में मिल जाता है। उदाहरण के लिए:

  1. पीएम किसान योजना: अगर आप इस योजना के लाभार्थी हैं! तो आपको हर चार महीने में 2,000 रुपये की किस्त मिलती है। यह पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है।
  2. स्कॉलरशिप योजना: अगर आप स्टूडेंट हैं और स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया है! तो आपका स्कॉलरशिप का पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में पहुंच जाएगा।
  3. पेंशन योजना: बुजुर्गों को मिलने वाली पेंशन राशि भी आधार लिंक्ड बैंक अकाउंट में सीधे ट्रांसफर की जाती है।
  4. डीबीटी योजनाएं: सरकार द्वारा चलाई जा रही कई अन्य योजनाओं के तहत भी आपको सीधा लाभ मिलेगा।

आधार लिंकिंग में समस्या हो तो क्या करें ? Aadhar Card Bank Khata se Link Kaise Kare Online 2025

अगर आपको आधार से बैंक अकाउंट लिंक करने में कोई समस्या आ रही है! तो आप अपने नजदीकी बैंक ब्रांच में संपर्क कर सकते हैं। वहां के अधिकारी आपकी मदद करेंगे। इसके अलावा आप एनपीसीआई की वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं।

  • अपना मोबाइल नंबर हमेशा अपडेट रखें ताकि आपको ओटीपी प्राप्त हो सके।
  • अगर आपका आधार पहले से किसी बैंक अकाउंट से लिंक है और आप नया बैंक अकाउंट लिंक करना चाहते हैं! तो पुराने लिंक को हटाकर नया लिंक करना होगा।
  • सभी जानकारी सही तरीके से दर्ज करें ताकि लिंकिंग प्रक्रिया में कोई गलती न हो।

Useful Important Links

Aadhar Card Bank Khata Website Link Click Here
Join Whatsapp Channel Click Here
Join Telegram Channel Click Here
Official Website
Click Here

यह भी पड़ें :- UIDAI Aadhar Card Loan ! सिर्फ आधार कार्ड पर मिलेगा ₹50,000 का लोन, देखे पूरी प्रक्रिया

यह भी पड़ें :- Ration Card Gramin List 2025 Kaise Dekhe ! सिर्फ इन लोगों को मिलेगा मुफ्त राशन, राशन कार्ड की नई सूची जारी

आधार से बैंक अकाउंट लिंक करना अब बेहद आसान हो गया है। आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ऑनलाइन यह काम कर सकते हैं। आधार लिंकिंग के बाद सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सीधे आपके बैंक अकाउंट में पहुंचेगा। उम्मीद है कि इस जानकारी से आपको मदद मिली होगी। अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें ताकि वे भी इस जरूरी जानकारी का फायदा उठा सकें।

Leave a Comment